खुद को कैसे जाने? खुद को जानने का तरीका

Khud ko Kaise Jane | नमस्कार दोस्तों Hingurukul.com पर आप सभी का स्वागत है। दोस्तों आज के समय में हर कोई दूसरों के बारे में जानने की कोशिश में लगा हुआ है, जिसकी वजह से उसका ध्यान खुद से पूरी तरह से हट जाता है और जिस व्यक्ति का ध्यान खुद के ऊपर नहीं होता है, वह व्यक्ति कभी भी खुद को नहीं जान पता है। जिसकी वजह से जीवन में वह हमेशा परेशान और दुखी रहता है। 

आज हर किसी का कोई ना कोई Ideal जरूर होता है और उस Ideal को हर कोई फॉलो करने में लगा हुआ है। हर कोई किसी दूसरे इंसान के जैसा बनना चाहता है और उस चक्कर में वह इंसान अपनी पहचान खो देता है क्योंकि कहा जाता है कि यदि आप किसी भी व्यक्ति के जैसा बनना चाहते हैं तो आप कभी भी उस व्यक्ति के जैसे नहीं बन सकते हैं बल्कि अपनी खुद की पहचान को भी गवा देते हैं। 

इसीलिए आपको अपना सारा ध्यान बाहर की दुनिया से हटा कर के खुद के ऊपर लगाना चाहिए। यकीन मानिए यदि आप खुद को अच्छे से जान लेते हैं तो आप अपने जीवन को बेहतर तरीके से जी सकते हैं और आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। खुद को जानने के लिए आपको कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि आप कहीं पर भी रहकर के खुद को जान सकते हैं। 

अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि ” खुद को कैसे जाने ” तो आगे इस लेख में हम आपको खुद को जानने के कुछ बेहतरीन तरीके शेयर करने जा रहे हैं। जिनको अपनाकर आप आसानी से अपने आप को बेहतर तरीके से जान सकते हैं।

 

खुद को कैसे जाने? खुद को जानने के 7 तरीके 

1)- खुद के साथ समय गुजारे –

जब आप खुद को जानने की कोशिश करते हैं तो सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि जब तक आप खुद के साथ कुछ समय नहीं गुजारते हैं, तब तक आप कभी भी खुद को नहीं जान सकते हैं। आपको दूसरे व्यक्ति को नहीं जानना है, आपको खुद को जानना है तो उसके लिए खुद को समय देना होगा। शुरुआत में आपको कुछ दिनों तक दिक्कत हो सकती है लेकिन यदि आप हर दिन कुछ घंटों के लिए खुद के साथ समय गुजारते हैं तो आपकी यह धीरे-धीरे आदत बनती चली जाती हैं और आप आसानी से अपने लिए समय निकाल पाते हैं। 

2)- अपनी कमियों को जाने – 

जब खुद को जानने की बात आती है तो उसमें आपको अपनी कमियों की पहचान करनी चाहिए। आपको यह पता होना चाहिए कि आपके अंदर क्या कमियां है, तब एक संभावना होती है कि आप खुद के अंदर बदलाव लेकर आ सके। 

कमियां आपको बताती है कि आप जीवन में क्यों दुखी होते हैं, आप क्यों परेशान होते हैं, आपको जीवन में क्या चाहिए। जब आप इन सभी सवालों के जवाब तलाश लेते हैं तो आपके लिए खुद को जानना और बेहतर हो जाता है। 

3)- अच्छी आदतों को अपनाएं – 

आपकी आदते ही आपके भविष्य का निर्माण करती है। यदि आप एक सफल व्यक्ति बनना चाहते हैं और अपने जीवन को शांतिपूर्ण तरीके से जीना चाहते हैं तो आपको आज से ही अपनी आदतों में बदलाव लेकर आना होगा। आपको अपनी गलत आदतो की पहचान करनी होगी और उन गलत आदतों को आज से ही त्याग कर अच्छी आदतों को अपनाना होगा। 

4)- अपने मन को कंट्रोल करने की कोशिश करें – 

जब आप खुद को जानने की कोशिश करते हैं तो आपका मन इधर-उधर भटकता है। गलत चीजों में आपका मन बार-बार जाता है तो ऐसा करने पर आपको अपने ऊपर कंट्रोल रखना चाहिए। शुरुआत में आपको कुछ समय काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है लेकिन कुछ समय बाद आपकी ऐसी आदत भी चली जाती है कि आप अपने अनुसार अपने मन को कंट्रोल कर सकते हैं। 

आज आपका मन आपको कंट्रोल कर रहा है लेकिन कुछ दिनों तक प्रयास करने पर आप अपने मन को कंट्रोल कर सकते हैं। 

5)- सफल लोगों की बातें सुने – 

 जो व्यक्ति अपने जीवन में सफलता को हासिल कर चुका है। यदि आप ऐसे लोगों की बातें सुनते हैं तो आपके जीवन में बड़ा बदलाव आता है क्योंकि आप ऐसे व्यक्ति की आदतों को अपने जीवन में उतार लेते हैं। वही आपको पता लग जाता है कि आपके लिए क्या सही है और आपके लिए क्या गलत है? इसीलिए आपको सफल लोगों की बातें सुननी चाहिए, समझनी चाहिए और उनको अपने जीवन में उतारना चाहिए। 

यह भी पढ़ें-

जब लाइफ़ में कुछ ना समझ आए तो ये 5 काम ज़रूर करें।

जब कोई इग्नोर करे तो क्या करे? ये जान लिया तो कोई हर्ट नहीं कर पाएगा।

जब कोई अपमान करें तो क्या करें ? इन तरीक़ों से लें अपमान का बदला।

6)- हर समय सीखते रहे – 

जब भी खुद को आप जानने की कोशिश करते हैं तो इसका मतलब है कि आपको कुछ नया सीखने के लिए हर समय तैयार रहना होगा। खुद के साथ जब आप समय गुजारते हैं तो आपके दिमाग में अलग-अलग तरह के विचार आने लग जाते हैं तो आपको उन सभी विचारों के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि जीवन का मतलब ही सीखना होता है। यदि कोई व्यक्ति सीखना बंद कर देता है तो वह मरे हुए व्यक्ति के समान होता है। इसलिए आपको हर समय सीखते रहना चाहिए। 

7)- शांत रहना सीखो – 

 जो व्यक्ति हर समय परेशान रहता है, वह व्यक्ति मानसिक रूप से कभी भी स्थिर नहीं रहता है, उसके दिमाग में आने को विचार चलते रहते हैं तो ऐसे दिमाग वाला व्यक्ति कभी भी खुद को नहीं जान सकता है तो खुद को जानने के लिए आपको शांत रहना सीखना होगा। तब जाकर आप खुद को जान सकते हैं और जीवन में कुछ अच्छा कार्य कर सकते हैं। 

निष्कर्ष(Conclusion)- 

आज हमने इस लेख में जाना है ” खुद को कैसे जाने? खुद को जानने का तरीका ” उम्मीद करते हैं कि आप सभी को इस लेख की जानकारी जरूर पसंद आई होगी। इस लेख में बताए गए तरीकों का इस्तेमाल करके और अपने जीवन के अनुभव और साथ ही साथ अपनी असफलता और सफलता से सीखकर आप खुद को जान सकते हैं और आगे बढ़ सकते हैं। दोस्तों आज का हमारा यह लेख यदि आपको अच्छा लगा तो इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और हमको कमेंट करके जरूर बताएं कि आपको यह कैसा लगा धन्यवाद। 

Leave a Comment

Hindi gurukul