जब लाइफ में कुछ समझ ना आए तो ये 5 काम जरूर करें 

Jab Life me Kuch Samjh Na Aaye | नमस्कार दोस्तों Hingurukul.com पर आप सभी का स्वागत है। दोस्तों हम सभी का जीवन संघर्षों और कठिनाइयों से भरा हुआ है और हमारे जीवन में एक समय ऐसा आता है, जब हमको कुछ भी समझ नहीं आता है, उस समय हमारे सामने ऐसी उलझन आ खड़ी होती है कि हमको उसे बाहर निकलने का कोई भी रास्ता नजर नहीं आता है। 

जैसे कि आप करियर से रिलेटेड कोई भी निर्णय लेते हैं तो आपको समझ नहीं आता है कि उस समय आपके लिए क्या करना सही होता है। ठीक उसी तरह से जब आप किसी रिलेशनशिप में जाते हैं तो आप उलझन में रहते हैं। इसी तरह से जीवन में छोटी-छोटी लड़ाइयां हर दिन हमारे दिमाग में चलती रहती है। 

कई बार तो हम ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं कि उससे बाहर निकालने की बजाय और ज्यादा उलझ जाते हैं। हमको समझ ही नहीं आता है कि उस समय क्या करें तो सबसे पहले आपको यह याद रखना है कि यह आपके अकेले की समस्या नहीं है बल्कि सभी के साथ ऐसा होता है और जब लाइफ में कुछ समझ ना आए तो उस स्थिति में नीचे बताई गई बातों को जरूर अपनाये क्योंकि इन बातों की मदद से आप कठिन से कठिन परिस्थिति में भी सही निर्णय ले सकते हैं तो चलिए जानते हैं। 

जब लाइफ में कुछ समझ ना आए तो ये Tips अपनाये 

1)- परिस्थिति को समझें – 

जब आप किसी भी समस्या में जाकर उलझते हैं तो आप कभी भी उस समस्या में नहीं उलझते हैं बल्कि अपने माइंड में उलझ जाते हैं। आपके माइंड में इतने सारे विचार चलते रहते हैं कि आपको समझ ही नहीं आता है कि असल में समस्या क्या है और उसकी वजह से आप उस प्रॉब्लम को और ज्यादा कठिन बनाते चले जाते है।

आपको किसी भी परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए सबसे पहले उस परिस्थिति को ठंडे दिमाग से समझना होगा कि असल में समस्या क्या है? जब आप उस समस्या को अच्छे से समझ लेते हैं तो उसके बाद आपके लिए उस समस्या से बाहर आना बिल्कुल आसान हो जाता है। 

2)- स्थिति की पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों साइड देखें – 

अक्सर हम जब किसी भी समस्या में उलझते हैं तो कभी भी उस समस्या की पॉजिटिव और नेगेटिव साइड को नहीं देख पाते हैं या तो हम उसे समस्या की पॉजिटिव साइड को देखते हैं या उसकी नेगेटिव साइड को देखते हैं तो आपको उसे स्थिति में उसे समस्या की पॉजिटिव और नेगेटिव साइड दोनों को देखना है।

जब आप दोनों साइड को देख लेते हैं तो आपके लिए सही निर्णय तक पहुंचना बेहद ही आसान हो जाता है। जैसे की आप करियर से रिलेटेड कोई भी निर्णय लेना चाहते हैं लेकिन आपके लिए निर्णय लेना कठिन हो रहा है तो आप जिस भी फील्ड में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उस फील्ड की पॉजिटिव और नेगेटिव साइड दोनों को देख ले ऐसा करने पर आप आसानी से अपने लिए सही निर्णय ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें-

लाइफ़ में आगे बढ़ने के 7 सफल तरीक़े

अमीर और सफल लोगों की 10 आदतें

जब कोई अपमान करे तो क्या करें, इन तरीक़ों से ले अपमान का बदला

3)- अपने दिमाग को शांत रखें – 

दोस्तों मैं समझ सकता हूं कि जब आप किसी भी समस्या में होते हैं तो आप अपने दिमाग को शांत नहीं रख पाते हैं। आपका दिमाग इधर-उधर भटकता रहता है। जिसकी वजह से आपकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ती है।

ऐसी परिस्थिति में सबसे पहले आपको अपने माइंड को शांत करना है क्योंकि परेशान होने से आप उस समस्या का समाधान नहीं कर सकते हैं। लेकिन यदि आप अपने माइंड को शांत रख सकते हैं और ठंडे दिमाग से उस समस्या पर विचार कर सकते हैं तो संभावना होती है कि आप एक बेहतर निर्णय तक पहुंच सकते हैं।

अपने दिमाग को शांत रखने के लिए आप कुछ समय के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं, अकेले में समय गुजार सकते हैं, अपना कोई कार्य कर सकते हैं, शारीरिक गतिविधियां कर सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपका ध्यान कुछ समय के लिए उस समस्या से हट जाता है और उसके बाद आप बेहतर तरीके से उस समस्या पर विचार करके निर्णय ले सकते हैं। 

4)- खुद पर आत्मविश्वास रखें – 

जीवन में आपके सामने चाहे कितनी भी बड़ी समस्या क्यों ना आ जाए लेकिन यदि आपके अंदर आत्मविश्वास होता है तो आप बड़ी से बड़ी समस्या से टकरा सकते हैं और उससे बाहर निकल सकते हैं लेकिन यदि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है तो आप छोटी सी छोटी समस्या के सामने भी घुटने टेक देते हैं। इसीलिए आपको जीवन में हर परिस्थिति के लिए पहले से ही तैयार रहना चाहिए क्योंकि हर दिन चुनौतियों से भरा होता है। 

किसी को कुछ नहीं पता होता है कि किस दिन क्या समस्या आने वाली है लेकिन समस्या तो आती ही रहेंगी। इसीलिए उन समस्याओं से लड़ने के लिए पहले से ही तैयार रहें। 

5)- शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहे – 

दोस्तों जब आप मानसिक रूप से कमजोर रहते हैं तो आप शारीरिक रूप से भी कमजोर होते है और जो इंसान शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर होता है, वह इंसान अक्सर समस्याओं में गिरा रहता है लेकिन जो व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होता है, उसके सामने हर एक समस्या छोटी सी लगती है।

उसको पता होता है कि वह उन सभी समस्याओं से टकरा सकता है और उनका समाधान भी निकाल सकता है तो आपको हमेशा अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति को अच्छे से मैनेज करके रखना है। यदि आप ऐसा कर पाते हैं तो आप आसानी से किसी भी समस्या से बाहर निकल सकते हैं। 

निष्कर्ष(Conclusion)- 

आज हमने इस लेख में जाना है ” जब लाइफ में कुछ समझ ना आए(Jab Life me Kuch Samjh Na Aaye) ” उम्मीद करते हैं कि आप सभी को हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। यदि आप भी जीवन में किसी भी समस्या में उलझ गए है तो इन सभी तरीकों को अपनाकर आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। यदि आपको यह लेख ” जब लाइफ में कुछ समझ ना आए “ अच्छा लगा तो हमको कमेंट करके जरूर बताएं और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। 

Leave a Comment

Hindi gurukul