SSC CGL क्या होता है? इसके लिए कैसे आवेदन करें।

दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहें हैं SSC सीजीएल के बारे में। यह लेख पढ़ने के बाद आपको यह जानकारी हो जाएगी की SSC CGL क्या है? इसके लिए कैसे आवेदन करें? परीक्षा की तैयारी कैसे करें?  इसके लिए आयु सीमा क्या होती है? सैलरी और CGL क्या है इत्यादि की सम्पूर्ण जानकारी।

SSC CGL क्या है?

SSC CGL (Staff Selection Commission) द्वारा आयोजित एक ग्रैजूएट लेवल का इग्ज़ैम होता है। CGL का full form (Combined Graduate Level) होता है। SSC भारत में हाई स्कूल, intermediate और ग्रैजूएट स्तर की परीक्षाएँ करवाता है। एसएससी के माध्यम से इन तीनो स्तरों पर नयी भर्तियाँ करवाई जाती हैं।१२ वीं के बाद बैंक में जॉब करके आप बिना स्नातक किए भी सरकारी जॉब पा सकते हैं।
यदि आपने अपनी स्नातक (graduation) की पढ़ाई कर ली है तो आप SSC के इन तीनों स्तर की परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। यह एक राष्ट्रीय स्तर का exam होता है जिसमें पूरे देश के युवा  सरकारी नौकरी के ग्रूप B और ग्रूप C पदों के लिए परीक्षा में बैठते हैं।

SSC CGL exam kya hota hai, salary, how to apply for SSC CGL

SSC CGL में कितने पद होते हैं:-

SSC को हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग कहा जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से SSC विभिन्न सरकारी पदों पर भर्तियाँ करवाता है। हम आपको नीचे इस परीक्षा के अंतर्गत मिलने वाले पदों के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं।
SSC में मुख्यतः 16 पद होते हैं जिनकी लिस्ट आगे आप पढ़ सकते हैं।

SSC CGL पोस्ट्स :-

  • Assistant audit officer
  • Assistant account officer
  • Assistant section officer
  • Assistant
  • Inspector of income tax
  • Inspector (central excise)
  • Assistant enforcement officer
  • Sub Inspector
  • Inspector
  • Junior Statistical Officer
  • Statistical Investigator Grade-2nd
  • Auditor
  • Accountant/ Junior Accountant
  • Senior Secretariat Assistant/ Upper Divison Clerk
  • Tax Assistant
  • Upper Divison Clerk

SSC CGL के पदों पर मिलने वाली सैलरी:-

कर्मचारी चयन आयोग SSC CGL परीक्षाओं के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों में भर्तियाँ करवाता हैं। कर्मचारियों को अब 7nth ग्रेड पे के मुताबिक़ काफ़ी अच्छी सैलरी भी मिलती है।
हम नीचे आपको अलग – अलग पदों पर मिलने वाली सैलरी के बारे में बताने जा रहें हैं।

यह भी पढ़ें:-

SSC CGL पोस्ट सैलरी-

Assistant Audit Office and Assistant Accounts Officer- 47600- ₹  152111
Assistant Section Officer, Assistant, Inspector of Income Tax, Inspector (Central Excise)
Inspector(Preventive Officer), Inspector (Examiner), Assistant Enforcement Officer, Sub Inspector-₹44900 – ₹ 142400
Assistant/ Superintendent , Divisional Accountants, Sub Inspector (NIA), Junior Statistical Officer, Statistical Investigator Grade 2nd- ₹35400- ₹112400
Auditor, Accountant- ₹29200- ₹92300
Upper Division Clerks, Tax assistant- ₹25500- ₹81100

SSC CGL के लिए आवेदन कैसे करें:-

SSC CGL की परीक्षाओं के लिए आवेदन करने के लिए आपको SSC की official वेब्सायट https://ssc.nic.in पर जाकर आवेदन करना पड़ता है।
वेब्सायट पर जाने से पहले आप अपना पास्पोर्ट साइज़ फ़ोटोग्राफ़, और साइन पहले से रख लें जिसकी ज़रूरत आपको फ़ॉर्म भरते समय पड़ेगी।
सभी डॉक्युमेंट वेब्सायट पर सबमिट करने के बाद आपको परीक्षा के लिए ऐप्लिकेशन फ़ीस जमा करना पड़ता है। फ़ीस आप साइट के माध्यम से ऑनलाइन ही जमा करते हैं।
फ़ॉर्म सबमिट होने के कुछ दिनो बाद  SSC इसी वेब्सायट पर कैंडिडेट्स के लिए अड्मिट कार्ड जारी करता है जिसमें आपको अपने परीक्षा की तारीख़, इग्ज़ैम सेंटर और परीक्षा की पाली में होगी यह सारी जानकारी दी जाती है।
इस तरह से अब हम आपको आगे बताएँगे की SSC CGL का इग्ज़ैम पैटर्न कैसे होता है। हम अब नीचे आपको SSC सीजीएल इग्ज़ैम के पैटर्न की पूरी जानकारी देने जा रहें हैं।

SSC CGL परीक्षा के भाग:-

SSC CGL परीक्षा के मुख्यतः चार भाग होते हैं जो नीचे लिखे हैं-
  • Tier 1
  • Tier 2
  • Descriptive test (Tier 3)
  • Skill test ( computer knowledge and typing)
इस परीक्षा में आपको इंटर्व्यू नहीं देना पड़ता है।

CGL Tier 1 परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न :-

CGL tier 1 या प्रथम चरण की परीक्षा में आपसे जेनरल reasoning,  क्वांटिटेटिव ऐप्टिटूड, इंग्लिश comprehension और जेनरल अवेर्नेस जैसे विषयों से प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसका पूर्णांक 50 अंक का होता है।
इस तरह से CGL Tier 1 के परीक्षा में चार विषयों से कुल 200 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसको हाल करने के लिए आपको 1 घंटे का समय दिया जाता है।

CGL Tier 2 परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न:-

Tier 2  की परीक्षा में आपको केवल क्वांटिटेटिव अबिलिटी और जेनरल इंग्लिश के दो पेपर देने होते हैं। इस चरण में इन दोनो विषयों से आपसे 100- 100 प्रश्न पूछे जाते हैं और प्रत्येक पेपर का पूर्णांक 200 अंक का होता है।
इस तरह से CGL tier 2 में आपसे ४०० अंको के २०० प्रश्न पूछे जाते हैं और आपको २ घंटे का समय दिया जाता है।

Tier 3 ( Descriptive test):-

इस भाग में कैंडिडेट्स के रिटेन स्किल को चेक किया जाता है। इसमें परीक्षार्थियों से निबंध या लेटर लिखने के लिए कहा जाता है। आपको इसके लिए पेन और पेपर दिया जाता है। इसमें पूर्णांक कुल 100 नम्बर का होता है। इसके लिए आपको 1 ghante का समय दिया जाता है। इसको हिन्दी या इंग्लिश दोनो भाषाओं में दिया जा सकता है।

स्किल टेस्ट:-

SSC CGL में यह भाग आपके कम्प्यूटर ज्ञान और टाइपिंग क्षमता को चेक करने के लिए होता है। सभी पदों पर यह परीक्षा नहीं होती है केवल कुछ ऐसे पद जहां पर आपको कम्प्यूटर चलाने की ज़रूरत पड़ती है उन्ही पदों के लिए आपको इस परीक्षा से गुजरना पड़ता है।

SSC CGL के लिए आयु सीमा ( age limit for SSC CGL):-

SSC CGL के अलग – अलग पदों के लिए आयु सीमा भी अलग – अलग निर्धारित की गयी है। SSC CGL के लिए आपकी आयु  कम से कम 18 वर्ष होना अनिवार्य है।

अंत में :-

what is SSC CGL in Hindi, How to apply for the SSC CGL, salary and age limil in hindi हम आशा करते हैं की आपको हमारा यह लेख SSC CGL क्या होता है? इसके लिए कैसे आवेदन करें पसंद आया होगा। इस लेख के माध्यम से हमने एसएससी के बारे में आपको पूरी जानकारी देने की कोशिश की है।
यह लेख पढ़ने के बाद आपको SSC CGL के लिए कैसे अप्लाई करना करें, इग्ज़ैम कैसे दे जैसे टॉपिक्स की अच्छी जानकारी मिल गयी होगी। कृपया इस लेख को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से शेयर करें। किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए आप हमें कॉमेंट के माध्यम से बता सकते है। धन्यवाद !

Leave a Comment

Hindi gurukul