रेलवे स्टेशन मास्टर कैसे बनें।सैलरी

रेलवे स्टेशन मास्टर सम्पूर्ण जानकारी –

किसी भी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर का पद सबसे ज़्यादा सम्मान जनक और  ज़िम्मेदारी का होता है। किसी भी रेलवे स्टेशन पर केवल एक ही स्टेशन मास्टर होता है जो वहाँ का सबसे बड़ा अधिकारी होता है।

रेलवे स्टेशन पर आने वाली सभी रेलगाड़ियों का आवागमन बनाए रखने में स्टेशन मास्टर का सबसे बड़ा योगदान होता है। अगर आप भी स्टेशन मास्टर बनना चाहते हैं और जानना चाहते हैं की रेलवे स्टेशन मास्टर कैसे बनें?  रेलवे स्टेशन मास्टर के इग्ज़ैम की तैयारी कैसे करें? और स्टेशन मास्टर के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए? तो इस लेख को पूरा पढ़िए हम यहाँ पर आपको स्टेशन मास्टर कैसे बने के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहें हैं।

 

 
station master kaise bane. salary

 

 

रेलवे स्टेशन मास्टर किसे कहते हैं।railway station master kise kehte hai-

रेलवे स्टेशन मास्टर, किसी भी रेलवे स्टेशन का सबसे मुख्य अधिकारी होता है। स्टेशन मास्टर का काम स्टेशन पर होने वाली सभी छोटी- बड़ी गतिविधियों को सुचारु रूप से चलवाने का होता है। स्टेशन मास्टर का कार्य स्टेशन के अन्य कर्मचारियों के कार्यों की देख – रेख करना और उन्हें गाइडेन्स प्रदान करने का भी होता है।
स्टेशन पर होने वाला कोई भी कार्य बिना स्टेशन मास्टर के अनुमति के नहीं किया जा सकता है। स्टेशन पर आने वाले सभी रेलगाड़ियों के आवागमन और उनकी समय- सारणी को तैयार करने का कार्य स्टेशन मास्टर के द्वारा ही किया जाता है। 

स्टेशन मास्टर बनने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?( required qualification to become a station master):

रेलवे स्टेशन मास्टर बनने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी स्ट्रीम (साइयन्स या आर्ट्स) से स्नातक (ग्रैजूएट) होना अनिवार्य होता है।
 

 

आयु (age):

 
रेलवे स्टेशन मास्टर बनने के लिए अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होना अनिवार्य होता है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उनके कैटेगरी के अनुरूप आयु में छूट दी जाती है।
 

रेलवे स्टेशन मास्टर कैसे बनें? (how to become a railway station master):

पूरे भारत में RRB (Railway Recruitment Board) रेलवे स्टेशन मास्टर पदों के लिए भर्तियाँ निकालता है। RRB के चयन प्रक्रिया के अंतर्गत रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा करवायी जाती है जो कम्प्यूटर आधारित होती है।
इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाता है। लिखित परीक्षा प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा के रूप में दो चरणों में करायी जाती है। इसके बाद aptitude test और अंत में डॉक्युमेंट वेरिफ़िकेशन कराया जाता है।
 

pre exam में मुख्यतः चार सब्जेक्ट होते हैं –

  • अंकगणित योग्यता (arithmetic ability)
  • सामान्य ज्ञान (general knowledge)
  • सामान्य बुद्धिमत्ता (general intelligence)
  • सामान्य अंग्रेज़ी (general English)
 
 
 
उपरोक्त सभी विषयों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। पूर्णांक कुल 100 अंको का होता है और पेपर को हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलता है। प्रारम्भिक परीक्षा को पास करने वाले को मुख्य परीक्षा में बैठने का मौक़ा दिया जाता है।
 
 
 
मुख्य परीक्षा में 120 प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलता है। मुख्य परीक्षा का पूर्णांक 120 अंकों का होता है।
 
 

 

यह भी पढ़ें:-

 
 
 
 
 
 
 
 

स्टेशन मास्टर के लिए परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

स्टेशन मास्टर इग्ज़ैम की तैयारी के लिए सबसे पहले आप परीक्षा के पैटर्न को समझने की कोशिश करें। रेलवे द्वारा पिछली आयोजित परीक्षाओं के पेपर को देखें जिस से आपको ये पता चल जाएगा की ज़्यादातर पूछे जाने वाले प्रश्नों का पैटर्न क्या है।
syllabus को ध्यान में रखें और परीक्षा को कम समय में क्रैक करने के लिए syllabus के हिसाब से तैयारी करना बहुत ही आवश्यक होता है। जो सब्जेक्ट्स कमजोर हैं उनको ज़्यादा समय देने की कोशिश करें जिस से परीक्षा का डेट आने तक उस पर आपकी पकड़ अच्छी बन जाए।
 
नोट्स बनाएँ। फ़ोकस्ट स्टडी करने के लिए नोट्स बेहद आवश्यक होते हैं। नोट्स की मदद से आप ज़्यादा syllabus कम समय में कवर करने में सक्षम हो जाएँगे।
 
सरकारी नौकरियों की प्रतियोगी परीक्षाओं में कुछ ऐसे सब्जेक्ट्स होते हैं जो समान होते हैं, जैसे गणित और सामान्य तर्कबुद्धि परीक्षण। इन दो सब्जेक्ट्स पर अगर आप अच्छे से तैयारी करते हैं तो आपको पूरे के पूरे अंक मिलने की सम्भावना बाढ़ जाती है।
 
अंकगणित और reasoning को सॉल्व करने के लिए आप सारे formula और ट्रिक्स को याद कर लें और एक ही बूक को कई बार हल करने की कोशिश करें जिस से आपको प्रश्नों को हल करने में कम समय लगे।
 
सामान्य ज्ञान और करेंट अफ़ेयर की तैयारी के लिए प्रतिदिन किसी न्यूज़ पेपर को पढ़ें। मासिक प्रतियोगी पत्रिकाओं को पढ़ें। प्रतिदिन समाचार सुने या देखें। करेंट अफ़ेयर की तैयारी के लिए you tube भी एक अच्छा साधन है जहां पर आपको बहुत से ऐसे चैनल मिल जाएँगे जो प्रतिदिन आपको करेंट अफ़ेयर से update रखने में मदद करेंगे।
 
परीक्षा की तैयारी के लिए अगर आप कोचिंग करना चाहते हैं तो कोई अच्छी कोचिंग में अपना admission कराकर तैयारी कर सकते है।
 
अगर आप ऑनलाइन कोचिंग करना चाहते हैं तो यह भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, ऑनलाइन कोचिंग का टाइम flexible होता है जिस से आप अपने घर पर रहकर भी आराम से ऑनलाइन classes ले सकते हैं।
 
 

स्टेशन मास्टर बन ने के लिए आवश्यक गुण क्या होने चाहिए?

स्टेशन मास्टर को एक साथ कई काम करने पद सकते हैं इसलिए उन्हें बहुत धैर्यवान होना चाहिए।
 
  • स्टेशन मास्टर को समय का पालन करने वाला और नियमित होना चाहिए।
 
  • स्टेशन मास्टर को कम्प्यूटर ऑपरेट करने का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
 
  • स्टेशन मास्टर का व्यवहार पब्लिक और अपने कर्मचारियों के साथ अच्छा होना चाहिए।
 
  • स्टेशन मास्टर को अपने कार्य का महत्व और ज़िम्मेदारियों का आभास होना चाहिए।
 
 

रेलवे स्टेशन मास्टर का वेतन कितना होता है।salary –

सरकारी कर्मचारियों की  सैलरी मुख्यतः पे बैंड पर निर्भर करती है। सभी सरकारी कर्मचारी अपने पद और पे बैंड के अनुरूप सैलरी पाते है।
 
रेलवे स्टेशन मास्टर पद के लिए सरकार द्वारा जो पे स्केल निर्धारित किया गया है वो 5200 से 20200 रुपए के बीच है और इनको 2800 रुपए ग्रेड पे दिया जाता है।
इस प्रकार स्टेशन मास्टर की कुल सैलरी 38000 रुपए से 42000 रुपए के आस- पास होती है।
इसके अलावा इन्हें बहुत से भत्ते भी दिए जाते हैं जैसे। इनको मिलने वाले भत्तों में TA (यात्रा भत्ता), HRA (रहने के लिए किराए का भत्ता), DA (dearness allowance),  मेडिकल खर्च के लिए भत्ता, PF (प्रॉविडेंट फंड) जैसी भत्तों के रूप में सुविधाएँ दी जाती हैं।
 
 
 
 

अंत में-

हमें आशा है की इस लेख को पढ़ने के बाद आपको यह पता चल गया होगा कि  रेलवे स्टेशन मास्टर कैसे बनें।अगर आपको हमारा पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने मित्रों एवं परिचितों के साथ अवश्य share करें। लेख से सम्बंधित किसी भी प्रकार के डाउट के लिए आप हमें कॉमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Leave a Comment

Hindi gurukul