ट्रैफ़िक पुलिस कैसे बनें।सैलरी और योग्यता

हमारे जानकारी में बहुत से छात्र ऐसे हैं जो जानना चाहते हैं की ट्रैफ़िक पुलिस कैसे बनें? पर सही जानकारी के अभाव मे उनको ये नही पता चलता है की उसकी सही प्रक्रिया क्या है।अगर आप भी पुलिस विभाग में ट्रैफ़िक पुलिस के पद पर कार्य करना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

आज के इस लेख में हम आपको ट्रैफ़िक पुलिस के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहें हैं जिसको पढ़ने के बाद आपके मन में इस से सम्बंधित किसी भी प्रकार का डाउट जैसे ट्रैफ़िक पुलिस क्या है? इसका कार्य और जिम्मेदारियाँ क्या होती हैं? ट्रैफ़िक पुलिस के लिए योग्यता और सैलरी साथ ही साथ इस परीक्षा का सिलबस और तैयारी कैसे करें इन सभी टॉपिक पर विस्तार में पता चल जाएगा।
 

 

 
traffic police salary in hindi

ट्रैफ़िक पुलिस क्या है।what is a traffic police-

ट्रैफ़िक पुलिस का प्रमुख कार्य सड़क पर आने जाने वाले वाहनों को सही दिशा में चलवाकर ट्रैफ़िक को नियंत्रित करने का होता है। किसी भी ज़्यादा ट्रैफ़िक वाले area में ट्रैफ़िक पुलिस होने से वहाँ पर होने वाले सड़क हादसों को नियंत्रित किया जाता है।
 
सड़क पर गाड़ी ग़लत दिशा में चलाने अथवा ड्राइविंग लाइसेन्स ना होने या फिर हेलमेट ना लगाने पर ट्रैफ़िक पुलिस को चालान काटने का अधिकार होता है।
 
ट्रैफ़िक पुलिस की ड्यूटी अधिकतर ज़्यादा ट्रैफ़िक वाले चौराहों और रास्तों पर किया जाता है। ट्रैफ़िक नियंत्रित करने का कार्य काफ़ी मेहनत भरा होता है। इसलिए ट्रैफ़िक पुलिस में भर्ती के लिए जाने वाले कैंडिडेट्स को शारीरिक और मानसिक रूप से फ़िट होने की आवश्यकता होती है।
 
 
 

ट्रैफ़िक पुलिस या यातायात पुलिस कैसे बनें? How to become a traffic police-

अगर आप भी ट्रैफ़िक पुलिस बनने के लिए इच्छुक हैं तो इसके लिए आपकी योग्यता कम से कम 12वीं (intermediate) तक और अधिकतम ग्रैजूएट(स्नातक) होना चाहिए । साथ में आपको मोटर वाहन अधिनियम का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।
 
राज्य सरकार द्वारा समय- समय पर ट्रैफ़िक पुलिस के भर्तियों के लिए ऑनलाइन सूचनाएँ जारी की जाती हैं। इस तरह जो भी अभ्यर्थी  ट्रैफ़िक पुलिस बनने के लिए इच्छुक हैं वो इसका ऑनलाइन आवेदन करके परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
 
इस पद के लिए होने वाली परीक्षाएँ बहुत कठिन नहीं होती फिर भी आपको अपने पढ़ाई पर नियमित रूप से ध्यान देना होगा। टाइम टेबल बनाकर दिन में 3 से 4 घंटे भी यदि आप प्रतिदिन पढ़ाई करते हैं तो भी आपका सिलेक्शन पक्का हो जाता है।
 
अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। ट्रैफ़िक पुलिस में भर्ती से पूर्व कैंडिडेट्स को फ़िज़िकल टेस्ट से होकर गुजरना होता है जहां पर आपको पास होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। फ़िज़िकल टेस्ट में पास होने के बाद ही कैंडिडेट्स का आख़िरी रूप में चयन किया जाता है।
 

 

ट्रैफ़िक पुलिस के लिए योग्यता क्या होती है? Eligibility for traffic police-

 
ट्रैफ़िक पुलिस में भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 12 वीं और अधिक से अधिक स्नातक में पास होना आवश्यक होता है।
 
 
  • ट्रैफ़िक पुलिस (male) की हाइट कम से कम 172 cm होना चाहिए।
  • ट्रैफ़िक पुलिस (female) की हाइट 160 cm होना आवश्यक होता है।
  • कैंडिडेट्स की छाती फुलाए जाने पर 85 cm और बिना फुलाए 81 cm होनी चाहिए।
 
 
 

ट्रैफ़िक पुलिस बनने के लिए क्या करें? परीक्षा पैटर्न-

 
यातायात पुलिस में जाने वाले कैंडिडेट्स को दो चरणो से होकर गुजरना पड़ता है। जो निम्नलिखित हैं-
 
  • लिखित परीक्षा (written exam)
  • शारीरिक परीक्षा (physical test)
 

लिखित परीक्षा (written exam)-

 
लिखित परीक्षा में कैंडिडेट्स से बहुविकल्पिय प्रश्न पूछें जाते हैं जिसमें आपको एक प्रश्न के सही उत्तर चुन ने के लिए चार विकल्प दिए जाते हैं। आपको अपने सही विकल्प का चुनाव करके प्रश्नो का उत्तर देना रहता है। प्रश्नों को एक निश्चित समयांतराल में हल करना रहता है। कैंडिडेट्स से मुख्यतः जेनरल नॉलेज, अंकगणित, सामान्य तर्कबुद्धि क्षमता जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।
 

 

शारीरिक क्षमता (physical test)-

 
कैंडिडट द्वारा रिटेन इग्ज़ैम पास करने के बाद फ़िज़िकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। कैंडिडेट्स को ट्रैफ़िक पुलिस में भर्ती के लिए शारीरिक क्षमता के मानदंडो पर खरा उतरना होता है ।फ़िज़िकल टेस्ट में मुख्यतः छाती, दौड़ और कैंडिडट की लम्बाई को मापा जाता है। दोनो परीक्षाओं को पास करने के बाद कैंडिडेट्स को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। अंत में डॉक्युमेंट वेरिफ़िकेशन के बाद उन्हें ट्रैफ़िक पुलिस की जॉब दे दी जाती है। कुछ राज्यों में साक्षात्कार का प्रावधान नहीं होता है।
 
 

यह भी पढ़ें:-

 
 
 
 
 

ट्रैफ़िक पुलिस परीक्षा के लिए तैयारी कैसे करें? how to prepare for traffic police exams-

ट्रैफ़िक पुलिस के परीक्षा की तैयारी के लिए आपको अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। हम आपको तैयारी के लिए नीचे कुछ अचूक उपाय बता रहें हैं जिनका अनुसरण करके आप इस परीक्षा में सफल हो जाएँगे।
 
  • परीक्षा की तैयारी के लिए आपको सबसे पहले अपना समय निर्धारित करना चाहिए की कम से कम कितने दिन के अंदर आप इस इग्ज़ैम को पास करना चाहते हैं।
  • अपने पढ़ाई के साथ- साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है
  • ट्रैफ़िक पुलिस भर्ती के लिए आने वाले रिक्तियों का सही डेट और टाइम पता करके रखना आवश्यक होता है।
  • परीक्षा में बैठने से पूर्व आप परीक्षा के मॉडल पेपर लेकर उस पर अच्छी तरह से मेहनत कर लें जिस से आपको ये पता चल जाएगा की परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएँगे। साथ ही साथ प्रश्नों को पहले से ही हल करने से आपको परीक्षा हाल में कम समय में प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस हो जाएगी।
 

ट्रैफ़िक पुलिस के लिए आवेदन कैसे करें। how to apply for traffic police-

जो अभ्यर्थी ट्रैफ़िक पुलिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो पुलिस भर्ती के ऑनलाइन वेब्सायट पर जाकर ट्रैफ़िक पुलिस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • पुलिस भर्ती के official वेब्सायट पर जाकर अपना फ़ॉर्म सबमिट करें।
  • फ़ॉर्म को अच्छी तरह से सावधानी पूर्वक भरें जिस से कोई त्रुटि ना आए।
  • अपने आप से सम्बंधित सभी जानकारियों को सही – सही भरें।
  • intermediate की मार्कशीट को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी passport साइज़ फ़ोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  • सबमिट करें।
 

यातायात पुलिस का वेतन (what is the salary of a traffic police)-

ट्रैफ़िक पुलिस का वेतन हर राज्य में अलग – अलग हो सकता है। फिर भी अगर एक अनुमान के तौर पर कहा जाए तो हर राज्य में ट्रैफ़िक पुलिस का औसत वेतन लगभग 22000 के आस- पास होता है। 
 
ट्रैफ़िक पुलिस का ग्रेड पे 1800 से 2000 रुपए प्रति माह होता है। अगर देखा जाए तो यह एक ऐसा कैरियर विकल्प है जहां बोनस, रिटायरमेंट पे आउट के साथ- साथ अच्छा वेतन भी मिलता है।
 
इस सब के अलावा यातायात पुलिस को सरकार द्वारा महंगायी भत्ता भी दिया जाता है।
 
 
 

अंत में:-

हम आशा करते हैं की यह लेख पढ़ने के बाद आपको, ट्रैफ़िक पुलिस कैसे बनें? ट्रैफ़िक पुलिस की सैलरीयोग्यता, ट्रैफ़िक पुलिस के लिए तैयारी कैसे करें? चयन प्रक्रिया एवं ट्रैफ़िक पुलिस के लिए आवेदन कैसे करें के बारे में पता चल गया होगा।
 
 
आपको यदि हमारा यह लेख ट्रैफ़िक पुलिस कैसे बनें, पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें। लेख से सम्बंधित किसी भी प्रकार के डाउट के लिए आप हमें कॉमेंट करके बता सकते हैं। धन्यवाद !
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

1 thought on “ट्रैफ़िक पुलिस कैसे बनें।सैलरी और योग्यता”

Leave a Comment

Hindi gurukul