Kisi Ko Apni Yaad Kaise Dilaye | किसी को अपनी याद दिलाने के 7 बेहतरीन तरीके

Kisi Ko Apni Yaad Kaise Dilaye ।अपनी याद दिलाने के 7 असरदार तरीके 

Kisi Ko Apni Yaad Kaise Dilaye | दोस्तों, क्या आप भी किसी से सच्चा प्यार करते हैं और अपने प्यार को हर समय याद करते हैं, उसी की यादों में दिन-रात खोए रहते हैं, उसके अलावा आपको कुछ भी नजर नहीं आता है। 

लेकिन जिसे आप प्यार करते हैं और जिसको दिन रात आप याद करते हैं, वो इंसान ना तो आपको कभी याद करता है और ना ही आपकी फिक्र करता है। 

 

अगर आपका रिलेशन किसी वजह से वजह से टूट गया है और आप दोनों अभी किसी वजह से अलग हो गए हैं, तो आप यह जरूर चाहते होंगे कि दूसरा इंसान आपको किसी ना किसी तरह से याद जरूर करें। 

 
 

अगर आप उस को नुकसान देकर अपनी याद दिलाना चाहते हो तो वह गलत बात है लेकिन अगर आप बिना उसका दिल दुखाए और वह अपनी मर्जी से आपको याद करें तो आपके रिलेशन में एक संभावना होती है कि आप फिर से हमेशा के लिए एक हो जाए। 

 
 

एक रिलेशनशिप के अंदर एक समय ऐसा जरूर आता है जब लगता है कि सब कुछ खत्म होने वाला है और उस रिलेशनशिप के अंदर तो प्यार करने वाले लोग एक दूसरे से अलग भी हो जाते हैं, कुछ लोग गलतफहमी की वजह से अपने रिश्ते तोड़ देते हैं और बाद में जब उनको एहसास होता है तो उस इंसान से मिलने की पूरी कोशिश करते हैं और अपनी याद दिलाने की कोशिश करते हैं। 

 

दोस्तों, अगर आप भी किसी को अभी याद दिलाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका प्यार आपके लिए तरसे और तड़पे तो आपकी ये चाहत, आज इस लेख के माध्यम से पूरी होने वाली है क्योंकि आज के इस लेख Kisi Ko Apni Yaad Kaise Dilaye में हम बात करने वाले हैं “ किसी को अपनी याद कैसे दिलाये “ 

 
 
 
 
 
Kisi ko apni yaad kaise dilayen in Hindi

 

 
 

1. Space देना शुरू करे( Start Giving Space)-

जब भी हम किसी रिलेशनशिप के अंदर होते हैं और वह रिलेशनशिप किसी वजह से टूट जाती है लेकिन आप जिस इंसान से प्यार करते हैं, उस इंसान को आप किसी न किसी तरह से अपनी याद दिलाना चाहते हैं और उसके लिए आप अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। 

 

 

आप उसके अंदर बार-बार उस इंसान को मैसेज करते हैं और बार-बार उस इंसान को कॉल करने की कोशिश करते हैं लेकिन दोस्तों अगर आप उस इंसान को बार-बार मैसेज या कॉल करते हैं तो वह इंसान आपको मजबूरी में याद करता है क्योंकि असल में अगर आप बार-बार कॉल करते हैं तो उस इंसान को आपकी याद दिलाने की जरूरत नहीं होती है और बार-बार मैसेज करने से दूसरा इंसान परेशान होने लग जाता है और आपसे और अधिक नफरत करने लग जाता है लेकिन अगर आप दूसरे इंसान को थोड़ा स्पेस देते हैं तो हो सकता है कि वह इंसान आपको याद करें। 

 

अगर आप किसी इंसान के पीछे बुरी तरह से पड़ जाते हैं, तो वह इंसान आपसे परेशान होने लग जाता है और कभी भी आपको भाव नहीं देता है लेकिन अगर आप कुछ समय के लिए उस इंसान से दूरी बनाने लग जाते हैं तो उस इंसान के लिए के अंदर आपके लिए एक फीलिंग पैदा होने लग जाती है और उसी फीलिंग को जुड़ाव कहते हैं और वह इंसान धीरे-धीरे आपके साथ में जुड़ने लग जाता है। 

2. अकेले रहना सीखो( Learn to be Alone)-

दोस्तों, अगर आप अपने पार्टनर के सामने हर समय हाजिर रहते हैं और गिड़गिड़ाते रहते हैं और आप उसको बोलते रहते हैं कि तुम मेरे लिए हर समय टाइम निकालेो और मुझसे बातें करें, तो उस इंसान के पास में अब आप की एक कमजोरी आ जाती है और वह इंसान अपने अनुसार आपके साथ हर कार्य करता है। 

क्योंकि जो सच्चा प्यार होता है वह कभी भी किसी के सामने झुकता नहीं है और जो इंसान आपसे सच्चा प्यार करेगा, वह इंसान आपको कभी भी झुकने नहीं देगा। 

 

इसलिए दोस्तों, अकेले रहना सीखो और अकेले में खुश रहना भी सीखे क्योंकि अगर आप अपनी खुशी की जिम्मेदारी किसी और के ऊपर डाल देते हैं, तो आप जीवन में कभी भी खुश नहीं रह सकते है। 

 

क्योंकि जो इंसान आज आपके साथ होता है, हो सकता है कि वह कल आपके साथ ना रहे और अगर आप अपनी खुशी दूसरे इंसान के ऊपर छोड़ देते हैं और वह इंसान आपको छोड़ देता है तो आपकी खुशी उसी इंसान के साथ चली जाती है और आप जीवन भर रोते ही रहते हैं इसलिए अकेले में खुश रहना भी सीखें। 

3. दूसरों के ऊपर निर्भर ना रहें(Don’t Depend on Others)-

अगर आप अपने पार्टनर के ऊपर पूरी तरह से निर्भर हो जाते हैं, तो आप कभी भी उस इंसान को अपनी याद नहीं दिला सकते। क्योंकि दूसरे इंसान को पता चल जाता है कि आप पूरी तरह से उस इंसान के ऊपर निर्भर रहते हैं, तो वह इंसान कभी भी आपको कॉल या मैसेज नहीं करेगा और ना ही आपसे कभी बात करने की कोशिश करेगा। 

क्योंकि उसको पता होता है कि आप उस इंसान के लिए कितना तड़पते और तरसते हैं लेकिन अगर आप उस इंसान के ऊपर पूरी तरह से निर्भर नहीं रहते हैं तो वहां पर संभावना होती है कि इंसान आपसे बातें करें और आपको याद करने की कोशिश करें। 

क्या आपने यह पढ़ा?

 
 

4. खुद के साथ समय बिताएं( Spend Time with Yourself)-

आज के समय में हर इंसान, दूसरे इंसान के अंदर प्यार खोजने की कोशिश करता है, जिसकी वजह से वह अपना सारा समय दूसरे लोगों के साथ ही बिताता है और बाद में वह समय ही उस इंसान के दुख की असली वजह भी बनता है। 

आज के समय में हर इंसान दूसरे के लिए ही जी रहा है और दूसरों को भी खुश करने की कोशिश कर रहा हैं और दूसरों की वजह से किसी का भी मन नहीं लगता है,जब हम किसी इंसान के साथ होते हैं तो ही हम खुश रह पाते हैं, हम कभी भी खुद के साथ खुश नहीं रहते हैं। 

लेकिन अगर आप खुद के साथ खुश रहते हैं तो सामने वाले इंसान को पता चल जाता है कि यह इंसान खुद के साथ भी खुश रह सकता है और उसके बाद वह इंसान आपसे बात करने की कोशिश करता है इसलिए खुद के साथ कुछ समय जरूर बिताये। 

 

 

5. अपने इमोशन को नियंत्रण में रखो(Control Your Emotion) –

आप जिस इंसान से प्यार करते हैं और जिस इंसान को चाहते हैं, उस इंसान के सामने आप कमजोर और लाचार होते हैं, जब भी उस इंसान से आप बात करते हैं और उससे मिलते हैं तो आप अपनी भावनाओं को नियंत्रण में नहीं रख पाते हैं, जिसकी वजह से उस इंसान को पता चल जाता है कि आप कितने कमजोर इंसान है और जो इंसान कमजोर होता है उस इंसान का दिल हर कोई दुखाता है लेकिन जो इंसान मजबूत होता है उस इंसान का जब कोई दिल दुखाता है तो वह इंसान खुद को संभाल लेता है। 

दोस्तों, आप भावना के अंदर बहकर अपनी सारी बातें उस इंसान को बता देते हैं जिसकी वजह से वह इंसान आपको याद नहीं करता है लेकिन अगर आप अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखते हैं, तो दूसरे इंसान को एहसास हो जाता है कि आप कितने मजबूत इंसान हो और मजबूत और ताकतवर इंसान के साथ रहना हर कोई पसंद करता है। 

 

6. खुद की इज्जत करें(Respect Yourself) –

अगर आप खुद की इज्जत करते हैं तो कोई भी इंसान आपको छोड़कर नहीं जाता है क्योंकि बहुत बार रिश्ते इसी वजह से टूट जाते हैं कि पार्टनर एक दूसरे की इज्जत नहीं करते हैं और आप एक रिश्ते के अंदर दूसरे इंसान की इज्जत तभी कर पाते हैं जब आप खुद की इज्जत करना जानते हैं। 

किसी भी इंसान की नजरों में बड़ा बनने के लिए सबसे पहले आपको अपनी खुद की नजरों में बड़ा बनना होता है क्योंकि जो इंसान खुद की इज्जत करना जानता है, वह इंसान दुनिया में हर इंसान की इज्जत करना जानता है और ऐसे इंसान को सभी पसंद करते हैं, जो सभी की इज्जत करता है और अगर आप खुद की इज्जत करते हैं तो आपका प्यार भी आपकी इज्जत करता है और एक ना एक दिन आपके पास जरूर चलकर आता है। 

7. कामयाब बने(Be Successful) –

  • जिस इंसान ने कामयाबी को हासिल की है, उस इंसान के पीछे पूरी दुनिया चलती है लेकिन वहीं दूसरी तरफ जो इंसान कामयाब नहीं होता है, उस इंसान की वैल्यू कोई भी नहीं करता है। 

 

  • दोस्तों अगर आप चाहते हैं कि कोई इंसान आपको छोड़कर ना जाए और अगर छोड़कर चला जाए तो आप खुद को इतना काबिल बना ले कि जो इंसान आपको छोड़कर गया है वह खुद चलकर आपके पास आए। 

 

  • कामयाब इंसान की बातें दुनिया करती है और कामयाब इंसान के पीछे पीछे दुनिया चलती है, इसलिए खुद को काबिल बनाओ। 

 

आखिरी शब्द – Apni Yaad Kisi Ko Kaise Dilaye

आज के इस लेख Kisi Ko Apni Yaad Kaise Dilaye के माध्यम से हमने यह जानने की कोशिश की है कि किस तरह से आप प्यार के अंदर, एक इंसान को अपनी याद दिला सकते हैं और हमने 7 तरीकों के बारे में बात की है जिनकी मदद से आप अपनी याद दिला सकते हैं। 

 

 

दोस्तों मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अगर आप इन सभी तरीकों को पूरी तरह से अपने जीवन में अपनाते हैं तो आपका प्यार आपके पास खुद चल कर आएगा और आपसे खुद बातें करेगा। 

 

 

आशा करते हैं कि आपको यह लेख Apni Yaad Kisi Ko Kaise Dilaye  पसंद आया होगा, इसलिए हमको कमेंट करके बताइए कि आपको यह लेख कैसा लगा। 

Leave a Comment

Hindi gurukul