Apne sacche pyar ko kaise bhule । किसी को भुलाना हो तो क्या करें

How to stop thinking about someone in hindi

हम अपने जीवन में कभी कभी किसी ऐसे शख़्स ज़रूर मिलते हैं जिसको देखते ही  मन में  गहरी  फ़ीलिंग महसूस होती है..। हम उनके साथ ज़िंदगी भर रहने के सपने देखने लगते हैं। हम उनको खोना नही चाहते।

 

पर हो सकता है आप जितना प्यार उस  व्यक्ति से करते हैं  वो  आप से नहीं करता हो या उसके मन में आपको लेके उतनी गहरी भावना ना हो और वो आपको अपने life में वो स्थान नहीं दे रहा हो जो आप deserve करते है। इस तरह से वो आपको hurt कर रहा हो।

 

 

जिसकी वजह से आपको हमेशा उस इंसान से तक़लीफ ही मिलती हो और आप अब उन तकलीफ़ों से बाहर आना चाहते हों। खुद के ऊपर काम करना चाहते हो, पर कर नहीं पा रहें क्यूँकि उसकी यादें आपके ज़ेहन से नहीं जा रहीं।

 

 

आपने उस तकलीफ़ से बचने के लिए बार- बार उन memories को भूलने की कोशिश करते आ रहें हैं पर उस का कोई भी फ़ायदा नही हो रहा क्यूँकि आप जितना उसे भूलने की कोशिश करते हैं उतना ही memories और नयी होती जा रहीं हैं।

 

 

अगर देखा जाए तो ऐसी तकलीफ़ हमें किसी भहि व्यक्ति से मिल सकती है।चाहे वो हमारा बेस्ट फ़्रेंड हो या फिर वो व्यक्ति हो जिसे हम प्यार करते हैं।

 

 

इस तरह से अगर आप गौर करें तो आपने देखा होगा की लोगों को धोखा उसी व्यक्ति से मिलता है जिसपर उसका सबसे ज़्यादा भरोसा होता है।

 

 

लोग धीरे- धीरे बदल जाते हैं, इसका मतलब है या तो वो धीरे- धीरे दूर हो जाते हैं या फिर बिना किसी कारण के हमें एक झटके में  छोड़ देते हैं ।

 

 

इस तरह से बीच रास्ते में छूट जाने से आपको  चाहे ना चाहे उनकी कमी महसूस होने लगती है जो की आगे चलके अगर सही तरीक़े से हैंडल ना किया गया तो एक गहरा मानसिक अवसाद का रूप ले लेती है और आपके लाइफ़ को बहुत लम्बे समय तक प्रभावित कर सकती है।

 

 

 

किसी अच्छे दोस्त से या प्रेमी से दूर होने का दुःख बहुत लोग नहीं समझ सकते है। यह वही व्यक्ति समझ सकता है जिसके ऊपर यह बीती हो। अगर आप यह पढ़ रहे हैं तो chance है आपने भी किसी ख़ास को अपने लाइफ़ में खोया है जिसकी वजह से आप के लाइफ़ का कई पहलू प्रभावित हुआ हो

 

 

तो आप कैसे किसी के बारे में सोचना बंद करेंगे?  अगर देखा जाय तो यह एक रात में यह नहीं हो सकता इसके लिए आपको धैर्य रखना पड़ेगा तब जाके थोड़े दिनो बाद आपका जीवन ट्रैक पर आ जाएगा।

 

 

यहाँ पर हम आपको कुछ ऐसे तरीक़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी मन की तकलीफ़ों को दूर करने में सहायक साबित होगा जिस से आपको यह पता चलेगा की कैसे किसी को भुलाएँ जिसे आप प्यार करते हों।

 

 

 

 

 

APNE SACCHE PYAR KO KAISE BHULE-KISI KO KAISE BHULE

 

 

 

ऐसा क्यूँ हुआ उस कारण को पता करें।knowing the reason-

अगर आप किसी को भूलने की सारी कोशिश करके थक चुके हैं, फिर भी उसकी  यादें नहीं जा रही है तो इसका कारण जानने की कोशिश करें और ख़ुद से पूछें कि ऐसा क्यों हो रहा है इस प्रश्न को पूछने मात्र से आपके अंदर से आपके सामने बहुत सारे उत्तर आने शुरू हो जाते हैं।

 

 

मान लीजिए आपका कोई क्रश हो और आप उस से बात करना चाहते हों, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है जिसकी वजह  से आप का दिमाग़ हर वक्त यही सोचने लगता है की कैसे उस इंसान से बात करें और जब वो आपसे पहली बार बात करेगा तो आप क्या बोलेंगे। यह प्रक्रिया आपकी बहुत सारी ऊर्जा का नाश करती है।

 

 

कभी- कभी आप किसी भी इंसान से चाहके भी दूर नहीं हो पाते हैं जिसका सबसे बड़ा कारण है सोशल मीडिया जैसे Facebook, Instagram, Whatsapp, Snapchat जैसे कई सारे app. जो आपको किसी ना किसी तरीक़े से नोटिफ़िकेशन या update सेंड करके आपको उस इंसान की याद दिला देते हैं।

 

 

इस तरह से आपको उन सभी कारणों पर खुद से सोचना पड़ेगा जिसकी वजह से आप किसी को कम समय में भूल नहीं पा रहें, तभी आप ऐसी स्तिथि से जल्दी बाहर निकलने में समर्थ हो पाएँगे।

 

 

 

किसी एक ही चीज़ को हमेशा सोचते रहने से मन पर होने वाला बुरा प्रभाव-

हमारा ब्रेन हमारे पूरे शरीर का 20% एनर्जी की खपत अकेले ही करता है तो इसका मतलब अगर आप पूरे दिन सोचते हैं तो आपके शरीर की बहुत सारी ऊर्जा सोचने में ही चली जाएगी।

 

इसलिए अगर आप अवसाद की स्थिति में है तो आपका दिमाग़ इसका दोगुना ऊर्जा शरीर से ग्रहण करेगा जिसके कारण आपका पूरा बॉडी इस से प्रभावित होगा।

 

ऐसा होने से न केवल आपकी energy कम होगी बल्कि आप आलसी महसूस करेंगे। 

 

 

आप  के अंदर और नकारात्मकता घर करने लगेगी। अगर आपकी age कम है और अपने अपना दिल किसी ऐसे इंसान को दे दिया है जिसका की आपके तरफ़ कोई भी इंट्रेस्ट ना हो तो इसका प्रभाव आपके जीवन में बहुत लम्बे समय तक बना रह सकता है।

 

इस से आपका career, education और relationship सब कुछ भारी मात्रा में प्रभावित हो सकता है जिस से उबरने में  हो सकता है आपको सालों लग जाएँ।

 

 

 

किसी को कैसे भुलाएँ।kisi ko kaise bhule

अगर आप किसी को भुलाना चाहते हैं तो मनोचिकित्सक यह सलाह  देते हैं की आप अपने नकारात्मक भावनाओं को पहले स्वीकार करें उस से भागे नहीं फिर आप अपने आप ही धीरे- धीरे उस मानसिक स्तिथि से बाहर आने लगेंगे, हालाँकि यह एक दिन में नहीं हो सकता है।

 

इसके लिए आपको प्रॉब्लम पर अच्छे से ध्यान देना होगा। ऐसा करके आप ऐसी स्थिति से bahar निकल सकते हैं और अपने लाइफ़ में शांति और सकारात्मकता ला सकते हैं हैं

 

 

धैर्य रखें और समय दें-

जिस से आपका भावनात्मक जुड़ाव हो ऐसे व्यक्ति को भूलना बहुत कठिन होता है। इसका इलाज केवल समय है। अगर आप बिना घबराए और बिना परेशान हुए ये स्वीकार करें की समय के साथ आप व्यक्ति को भूलेंगे तो यह प्रक्रिया और भी जल्दी हो सकती है।

 

जब आप जल्दी- जल्दी में किसी को भूलना चाहते हैं तो ना चाहते हुए भी पुरानी यादें आपके मन में आने लगती है और भूलने की प्रक्रिया और भी धीरे हो जाती है। इसलिए इसको समय के हाथ में छोड़के मूव ऑन करने का प्रयास करें।

 

 

 

 

क्या आपने यह पढ़ा?

 

इमोशनल हेल्थ को बेहतरीन बनाने की 5 टिप्स।

 

अपनी वैल्यू कैसे बढ़ायें। अपनाएँ ये तरीक़े।

 

 

 

 

माफ़ कर दें

जब हम किसी पर्सन के लिए पूरी तरह से सकारात्मक होके उससे अपना मान लेते हैं और ये सोच लेते हैं की वो इंसान आपकी लाइफ़ में अब हमेशा ही रहेगा, लेकिन फिर इसका उल्टा हो जाता है तो हम उस पर्सन से नफ़रत करने लगते हैं और उसके बारे में बुरा सोचने लगते हैं।

 

 

ऐसा करने से हम उसे और भी ज़्यादा याद कर लेते हैं। हम उस से बदला लेने के बारे में सोचने लगते हैं और इस जाल में फँस जाते हैं। हम सामने वाले को भूलने की बजाए उसकी मेमरीज़ को और भी रेफ़्रेश कर लेते हैं।

 

 

इस प्रक्रिया में हम और भी बुरी तरीक़े से तक़लीफ़ में और दुख में घिर जाते हैं । इसलिए ऐसी स्थिति में हमें ऐसी बातों को ना सोचकर सामने वाले व्यक्ति को माफ़ कर देना चाहिए इससे क्या होगा कि बाक़ी की नकारात्मक विचार आपके मन  में नहीं आएंगे जिससे आपकी हीलिंग का प्रक्रिया और भी जल्दी होगा

 

 

ऐसा करके आप सामने वाले के लिए नहीं किंतु अपने लिए बहुत अच्छा करते हैं। ऐसा करने से उससे जुड़े सभी अच्छे या बुरे विचार दिमाग़ में आने बंद हो जाएंगे। माफ़ी हीलिंग की प्रक्रिया के लिए बहुत ही आवश्यक है।

 

 

जब आपको यह यक़ीन हो जाता है की माफ़ी का अधिकार सबको है, सभी लोग ग़लतियाँ करते हैं और कभी- कभी ग़लतियाँ बिना किसी बुरे इंटेन्शन की वजह से भी हो जाती हैं।

 

 

अब हो सके तो उसकी सभी पिक्चर्स को अपने सभी डिवाइसेज़ से डिलीट कर दें, उसे और सभी कॉमन फ़्रेंड्ज़ को ब्लॉक करके उनका नम्बर डिलीट कर दें। जो भी चीजें आपको उनकी याद दिला सकती हैं सबको डिलीट करे।

 

 

ऐसा करना बेहद कठिन महसूस होगा, लेकिन यदि आप उस व्यक्ति के विचारों और उसकी यादों से पूरी तरीक़े से दूर होने के लिए गम्भीर हैं तो आपको अपने अंदर इतनी हिम्मत तो जुटानी होगी जिस से आप उनको अपने सारे सोशल मीडिया plateform से delete  कर पाए।

 

 

यह बहुत सीधी से बात है। जब आप किसी को भूलना चाहते हैं तो उसे ना केवल अपनी रियल लाइफ़ से निकालना पड़ेगा बल्कि उन्हें अपने सोशल मीडिया app में भी नहीं रखना है। अगर आप किसी भी तरीक़े से उस व्यक्ति के सोशल मीडिया पर जुड़े हो तो भूलने की प्रक्रिया में और भी ज़्यादा वक्त लगेगा। 

 

 

सम्भव हो तो उसके सारे फ़्रेंड्ज़ को unfollow कर दो साथ ही साथ सभी common फ़्रेंड को भी unfollow करो और ब्लॉक कर दो।

 

 

 

तक़लीफ़ को पूरी तरह से महसूस करो और भूल जाओ

जब हमें कोई तकलीफ़ देता है तो हम उस बात से इतना हर्ट नहीं होते जितना की इस बात से की अब हम इस तकलीफ़ से बाहर कैसे निकलेंगे । इसलिए जितना हो सके इस से भागने की कोशिश ना करें। इसको स्वीकार करें और इसके साथ रहें। 

 

 

ये सोचें कि जो कुछ भी हुआ है उसके भागीदार आप भी हैं, यह स्वीकार कर लेने पर pain समय के साथ- साथ कमजोर होने लगता है।

 

 

खुद को समझे और अपने आप को बेटर बनाने की ओर प्रोत्साहित करें। आप देखेंगे कि धीरे- धीरे आपको बुरी यादें कम सताने लगेंगी।

 

 

 

नई चीज़ों को सीखें और ख़ुद को freedom दें

जब आप बहुत ख़राब स्थिति से गुज़रते हैं तो ऐसे वक्त में नयी चीजें सीखना आपको बहुत राहत देता है। बहुत से कलाकार इस तकनीक का प्रयोग सकारात्मक रूप से करते हैं वो जब तक़लीफ़ में होते हैं तो अपनी तकलीफों को अपने काम  में use  करते हैं और बहुत ही उम्दा क़िस्म की कला उनसे निकल के आती है

 

 

यहाँ नीचे हम आपको कुछ तरीक़े बता रहे हैं कि कैसे आप इस तकलीफों से door हो सकते हैं

आप भले ही एक अच्छे लेखक ना हो पर यदि आप pain में हैं तो अपने सभी अनुभवों को काग़ज़ पर लिखें। जो कुछ भी उस relationship में आप के साथ हुआ, शुरू से अंत तक अपनी सारी feelings के बारे में लिखें। ऐसा करने से आपको बहुत राहत मिलेगा।

 

 

रीडिंग करना शुरू करें। books हमें हमेशा कुछ नया सिखाती हैं। इनका एक अलग ही संसार होता है जाह से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। नयी चीजें सीखने से हम पुराने memories को आसानी से भूल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले self help book को पढ़ें और खुद के ऊपर काम करना शुरू करें।

 

 

स्पोर्ट्स में हिस्सा लें। चैलेंजिंग स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने की कोशिश करो जैसे साइक्लिंग, para gliding और बंजी जम्प। ऐसे खेल आपको थ्रिल देते हैं जिस से नए अनुभव मन में जुड़ते जाते है और दिमाग़ डीटाक्स होता है।

 

 

 

प्रतिदिन ध्यान की practice करें-

दुनिया में बहुत कम ही लोग होते हैं जो अपनी भावनाओं और सोच को अपने तरीक़े से बदल सकते हैं। बहुत सारे लोगों  को मन और भावनाओं पर नियंत्रण रखना नहीं आता। इसलिए हम को ध्यान (Meditation)  की प्रैक्टिस प्रतिदिन करनी चाहिए।

 

 

Meditation (ध्यान) करने से आप अपने विचारों और मन पर काफ़ी हद तक नियंत्रण पा सकते हैं जिस से आप बाहरी लोगों और उनके बातों से अधिक प्रभावित नहीं होंगे।

 

 

और आख़िरी में आपको लोगों को माफ़ करना सीखना होगा, भले ही गलती उनकी हो लेकिन आपको उन्हें माफ़ करना ही होगा। उन्हें माफ़ करने से आपके छाती का भार उतर जाता है और आप उस व्यक्ति से हमेशा के लिए स्वतंत्र हो जाएँगे।

 

 

इसलिए आपको उनके लिए नहीं पर खुद के लिए माफ़ करने की इस प्रक्रिया को सीखना ही होगा।

 

 

Therapist (मनोचिकित्सक) से बात करें-

अगर ऊपर बताया कोई भी तरीक़ा काम नहीं कर रहा हो तो बेहतर होगा की आप किसी अच्छे मनोचिकित्सक से सलाह लो। एक professional व्यक्ति इसके लिए आपका काफ़ी हेल्प कर सकता है।

 

 

एक professional मनोचिकित्सक आपके दिमाग़ को  पूरी  तरीक़े से स्पॉटलेस तो नहीं कर सकता लेकिन वो आपको वो सारी चीज़ें और कारण बता सकता है जिससे कि आप सामने वाले व्यक्ति को नहीं भूल पाए हैं और move on  नहीं कर पा रहे हैं।

 

 

ऐसी therapy में कंसल्टेंट ये बताते हैं कि कैसे एक स्ट्रॉन्ग इमोशन के hold से बचा जाए और practice ke द्वारा निगेटिव थॉट्स को ज़्यादा से ज़्यादा control किया जाए 

 

 

अंत में-

हम आशा करते हैं की हमारा यह लेख apne sacche pyar ko kaise bhule आपको पसंद आया हो। यह पढ़ने के बाद आप को किसी को भूलने का तरीक़ा अच्छी तरह से समझ आया होगा। अगर लेख पसंद आया तो इसे अपने मित्रों के साथ ज़रूर share करें। लेख से सम्बंधित किसी भी प्रकार के डाउट के लिए आप हमें कॉमेंट कर सकते है।धन्यवाद!

 

 

 

 

 

1 thought on “Apne sacche pyar ko kaise bhule । किसी को भुलाना हो तो क्या करें”

Leave a Comment

Hindi gurukul