खुद को हमेशा मोटीवेट रखने के 5 अद्भुद तरीके | Self Motivation in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपके लिए एक बहुत ही Interesting Topic लेकर आये है ” Self Motivation in Hindi ” ये एक ऐसा Topic है जो हर इंसान के लिए बहुत ही जरुरी है, फिर चाहे कोई Study कर रहा हो या कोई Job या फिर कोई Business कर रहा हो, तो चलिए जानते है,

 

दोस्तों, क्या आपने कभी भी ये जानने की कोशिश की है कि Self Motivation क्या होता है और Self Motivation का असल में हमारे जीवन में कितना बड़ा role होता है, अगर आप भी इस सवाल का जवाब तलाश रहे हो तो आप बिल्कुल सही जगह पर है, आज मैं इसी सवाल का जवाब आपके साथ शेयर करने जा रहा हूँ। 

 
 

सबसे पहले हम एक बात को समझते है कि जब भी हम किसी भी मोटिवेशनल स्पीकर की बातें सुनते है या फिर उसको देखते है या कोई भी मोटिवेशनल कोट्स पढ़ते है तो हमारे अंदर जोश आ जाता है और हम उस समय सोचते है कि अब तो मैं कुछ भी कर सकता हूँ लेकिन असल में वो जोश कितने समय तक रहता है, अगले दिन ही हम Normal हो जाते है। 

 
 
 
 
Khud ko hamesha motivate rakhne ke 5 tareeke

 

 
 

ऐसा हमारे साथ क्यों होता है, क्या आपने कभी सोचा है? ऐसा हमारे साथ इसलिए होता है क्योकि कभी हमने अपने Goal के बारे में अच्छे से सोचा ही नहीं है,बस अपने मन में ही उत्साहित होते रहते है। 

 
 
 

दोस्तों, सबसे पहले जानते है कि Self Motivation क्या होता है ? 

 
 

Self Motivation क्या होता है ? 

इस दुनिया में हर इंसान के लक्ष्य अलग-अलग होते है सभी के अंदर कुछ-न-कुछ पाने की इच्छा होती है लेकिन कुछ करने की इच्छा बहुत ही कम लोगो के अंदर होती है, हर इंसान ये चाहता है कि बस बैठे -बैठे ही उसको सबकुछ मिल जाये, कुछ भी काम करना न पड़े। 

 

अगर आप भी ऐसा ही सोचते है तो Self Motivation का आपके जीवन में कोई भी मतलब नहीं है। 

self motivation का असल में  मतलब होता है कि जब आप अपने लिए कोई भी goal set करते हो और उसको पाने की पूरी कोशिश करते हो आपके अंदर एक ऐसा Motivation होना चाहिए जो सिर्फ आपको आगे बढ़ने के लिए ही प्रेरित करे। 

 

अगर आप अपने काम में बार-बार fail हो रहे हो तो भी वो Self Motivation आपको कभी नीचे न गिरने दे, असल में उसी को ही self motivation कहते है। 

 

ऐसा Self Motivation हर इंसान के अंदर नहीं होता है लेकिन अगर वो चाहे तो उसके अंदर ये जरूर हो सकता है, इसलिए आज मैं आपके साथ कुछ बातें शेयर करने जा रहा हूँ जिनकी मदद से आप अपने आप को हर समय motivate रख सकते हो, तो चलिए जानते है, 

 

खुद को Motivate कैसे रखे इन बातों को जानने से पहले हम जानेंगे कि सेल्फ मोटिवेशन हमारे लिए कितना जरुरी है और इसके क्या-क्या फ़ायदे है ?

 
 

(Benefits of Self Motivation in Hindi) सेल्फ मोटिवेशन के क्या-क्या फ़ायदे है ?

 

  • यह आपको जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालने वालों को दूर करने में मदद करता है।

  • यह आपको अधिक सकारात्मक और खुला बनाता है।

  • यह आपको चुनौतियों का सामना करने की ताकत देता है।

  • ये जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। 

  • आत्म-प्रेरणा आप में सर्वश्रेष्ठ लाती है। 

 

खुद को मोटीवेट रखने के लिए अपनाये 5 बातें –  

 

1. जीने के लिए एक Reason का होना 

 

हमारे पास असल में जीने की कोई वजह होनी चाहिए, हमसे वो सभी काम करवाये जो की करना हमारे लिए जरुरी है, अगर ऐसी कोई वजह हम हमारे लिए ढूंढ सकते है तो हम खुद को Motivate रख सकते है। 

 

जब भी हमारे सामने कोई भी समस्या आती है तो हम समस्या से डर कर उस काम को करना छोड़ देते है लेकिन जब हमारे पास एक ऐसी वजह होती है तो हम कभी भी उस काम को अधूरा नहीं छोड़ते है, इसलिए सबसे पहले खुद के लिए एक goal set करो। 

 
 

2. अपनी पसंद का काम करे –

 

यदि आप खुद को मोटिवेट रखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपनी पसंद का कोई कार्य करना होगा। जिस कार्य को करके आपको अच्छा लगे और जिस कार्य को आप लगातार लंबे समय तक कर सके। आज के समय में 80% से ज्यादा लोग ऐसा कार्य कर रहे हैं जो उनको करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। यदि आप भी उन्हीं में से एक है तो आप कभी भी खुद को मोटिवेट नहीं रख सकते है। 

 

जब आप अपनी रूचि का काम करते है तो खुद को motivate रखना बहुत ही आसान काम होता है। 

 

3. खुद की कमजोरियों को जानना 

 

एक व्यक्ति को इस दुनिया में सब कुछ मिल जाता है लेकिन खुद की कमजोरी कभी भी नहीं मिलती है और जो इंसान समय रहते खुद की कमजोरियों को नहीं जान पाता है, वह इंसान कभी भी जीवन में सफलता को प्राप्त नहीं कर पाता है। खुद की कमजोरियों को जानकर आप अपने अंदर समय रहते बदलाव कर सकते हैं और जब आप समय के ऊपर खुद के अंदर बदलाव करते रहते हैं तो धीरे-धीरे आप सफलता की तरफ आगे बढ़ने लग जाते हैं। 



क्या आपने यह पढ़ा?

 

खुद को हर दिन कैसे improve करें ?

बुरी आदतों को कैसे छोड़े 7 तरीक़े।

 
इंडिया में जल्दी अमीर बनने के 10 तरीक़े।

4. अपने बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे लक्ष्य में बाटें –

 

खुद को मोटिवेट रखने की सबसे आसान तरीकों में से यह तरीका सबसे आसान है कि जब भी आप अपने लिए कोई बड़ा लक्ष्य निर्धारित करते हैं और जब आप उसको समय पर प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो आपके अंदर निराशा आने लग जाती है और धीरे-धीरे आप उस काम को छोड़ कर चले जाते हैं लेकिन यदि आप अपने बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे लक्ष्यों में विभाजित कर देते हैं और एक एक करके उन सभी को हासिल करते हैं तो आप अपने आप ही मोटिवेट होने लग जाते हैं। 





5. Gratitude की Practice करें-

 

किसी भी काम के लिए भगवान को और खुद को Gratitude करना खुद को मोटिवेट रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। Gratitude करने से आपके अंदर सभी प्रकार के अहंकार दूर हो जाते हैं और आप पूर्ण रूप से आजाद हो जाते हैं और आपका मन एकदम शांत हो जाते हैं और जब आपका मन शांत होता है तो आप किसी भी काम के अंदर सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। 

निष्कर्ष(Conclusion) – 

Self Motivation हमारे अंदर एक नयी ऊर्जा को भर देता है और हमको अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर समय प्रेरित करता है। 

 

एक बात हमेशा याद रखे कि सफलता रातोरात नहीं मिलती है उसके लिए आपको हर समय कार्यरत होना पड़ेगा और खुद पर विश्वास रखके आगे बढ़ना होगा 

 

दोस्तों, आज आपको हमारा ये लेख Self Motivation in Hindi कैसा लगा, अगर आपको ये अच्छा लगा तो इसको अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। धन्यवाद 

Leave a Comment

Hindi gurukul