NEET क्या होता है।NEET परीक्षा की तैयारी कैसे करें

NEET क्या है

अगर आपका सपना भविष्य में आगे चलकर एक डॉक्टर बनने का है तो आपको यह जानना ज़रूरी हो जाता है की NEET क्या होता है तथा NEET की तैयारी कैसे करें। NEET चिकित्सा के क्षेत्र में ग्रैजूएट (स्नातक) में प्रवेश करने के लिए एक पात्रता परीक्षा होती है।NEET की परीक्षा पास करने के लिए आपको यह अच्छी तरह से पता होना चाहिए की NEET की तैयारी कैसे करें।

 
भारत में MBBS ( Bachelor in Medicine Bachelor In Surgery) और BDS (Bachelor of Dental Surgery) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश इसी परीक्षा के आधार पर होता है। इस प्रवेश परीक्षा को देने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए की neet इग्ज़ैम syllabus, neet exam के नियम, neet में पास होने के लिए कितने नम्बर चाहिए इत्यादि के बारे में।
 
 
 
Medical Exams ke liye NEET ki taiyari kaise karen

 

NEET full form (नीट का पूरा नाम क्या है?):-

NEET का full फ़ॉर्म  National Eligibility cum Entrance Test होता है। जिसको हिंदी में राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा कहा जाता है।
 

NEET exam क्या है? NEET की तैयारी कैसे करें?

NEET नैशनल स्तर की  एक मेडिकल प्रवेश परीक्षा होती है। किसी भी मेडिकल कॉलेज में MBBS और BDS जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य होता है।
 
वर्ष 2016 के बाद से NEET की परीक्षा के माध्यम से मेडिकल colleges में प्रवेश प्रारम्भ हुआ। 2016 से पूर्व यह प्रवेश परीक्षा AIPMT (All India Pre Medical Test) के नाम से जानी जाती थी। 2016 से पहले मेडिकल के छात्रों को NEET के स्थान पर AIPMT की प्रवेश परीक्षा देनी पड़ती थी।
 

क्या आपने यह पढ़ा?

 
 
 

NEET exam कितनी बार दे सकते हैं?

पहले NEET के इग्ज़ैम के लिए 3 बार मौक़े मिलते थे, लेकिन 2018 के बाद इस लिमिट को हटा दिया गया। इस प्रकार कैंडिडेट्स जितनी बार इस परीक्षा में बैठना चाहें बैठ सकते है। इस तरह अब NEET के लिए कोई भी attempt limit नहीं है।
 
 

योग्यता (qualification for NEET):

NEET के लिए योग्यता की बात की जाए तो, NEET देने के लिए आपको सबसे पहले 12th (Intermediate)  न्यूनतम 50% अंको से पास करना आवश्यक होता है। तभी आप इस परीक्षा के लिए योग्य हो सकते हैं।
 

NEET exam कौन दे सकता है:

NEET इग्ज़ैम हर वह स्टूडेंट दे सकता है जिसने Physics , Chemistry और Biology जैसे सब्जेक्ट को लेकर अपना 12th पास किया हो।
 
 

exam कब होता है:

एनईईटी की इग्ज़ैम notice, November के महीने में आ जाती है। वैसे तो NEET का exam हर साल मई के महीने में करवाया जाता रहा है लेकिन इस साल 2021 में कोरोना महामारी की वजह से NEET को सरकार द्वारा  1 August को करवाए जाने की योजना बनायी गयी है।
 
 
 

NEET इग्ज़ैम कैसे होता है?

अगर आज के ज़्यादातर exams को देखा जाए तो अधिकतर इग्ज़ैम्ज़ अब online हो चुके हैं लेकिन NEET का इग्ज़ैम आज भी offline माध्यम से करवाया जाता है। 
 
आपको अपने questions को हल करने के लिए पेन और पेपर की मदद लेनी पड़ती है।
 

exam syllabus:

NEET के परीक्षा में Optional (बहुविकल्पिय) प्रश्न पूछें जाते हैं। पूरा पेपर 180 प्रश्नों का होता है। इसमें Botany, Physics, chemistry, zoology जैसे विषयों से  45-45 प्रश्न दिए जाते हैं। 
 
हर सही आन्सर पर 4 अंक दिए जाते हैं और ग़लत उत्तर देने पर 1 अंक काट लिया जाता है। पेपर को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है।
 

NEET exam किस भाषा में होती है?

NEET का इग्ज़ैम देने के दौरान आपको भाषा कभी समस्या नहीं बनने वाली है क्यूँकि इसमें आपको हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों माध्यमों से परीक्षा देने का मौक़ा दिया जाता है।
 
 

exam का टाइम :

NEET के परीक्षा में आपको इग्ज़ैम हाल के अंदर पेपर सॉल्व करने के लिए 3 घंटे का टाइम दिया जाता है। इसी टाइम के अंदर आपको अपना पेपर सॉल्व करना रहता है।
 
 

NEET में पास होने के लिए कितने नम्बर चाहिए?

NEET में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के स्टूडेंट्स को कम से 50% मार्क्स 12th में होने चाहिए। SC, ST और OBC वर्ग के छात्रों का 12th में 40% मार्क्स लाने अनिवार्य होते हैं।
 
 
 
किसी अच्छे private college में admission के लिए आपको कम से कम 350 मार्क्स NEET में लाने होते हैं। अगर आप देश के टोप मोस्ट मेडिकल कॉलेज में अड्मिशन चाहते हैं तो आपको NEET में 600+ मार्क्स लाने होंगे।
 
 
 

अप्लाई कैसे करें. How to apply-

NEET में अप्लाई के लिए आप NEET की official website पर जाकर कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया है।
 
 
 
 

NEET exam की तैयारी कैसे करें?

NEET इग्ज़ैम की तैयारी के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं-

  • यदि आप NEET की तैयारी (preparation) करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहला स्टेप ये है की आप अपना 12th फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री और Biology जैसे सब्जेक्ट से पास करें।
  • चूँकि मेडिकल प्रवेश परीक्षाएँ देश की top परीक्षाओं में से एक हैं तो इसके लिए आपको उसी लेवल की पढ़ाई भी करनी पड़ती है।अगर आप अपनी पढ़ाई के लिए एक रेगुलर टाइम बनाते हैं तो इस इग्ज़ैम को क्रैक करना आपके लिए थोड़ा आसान हो सकता है।
  • आपको ये पता होना चाहिए की किस सब्जेक्ट से कितने -कितने प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं। परीक्षा का पैटर्न और सब्जेक्ट पर पकड़ आपको इस परीक्षा में बहुत कम समय में सफल बना सकती है।
  • आपको परीक्षा के सिलबस के बारे में पूरी तरह से पता होना चाहिए।
  • आप जो स्टडी मटेरीयल use कर रहे हों वो बहुत ही अच्छे क्वालिटी का होना चाहिए।
  • परीक्षा को क्रैक करने के लिए पढ़ाई का एक ऐसा टाइम टेबल बनाएँ जिसको आसानी से प्रतिदिन फ़ॉलो किया जा सके। ध्यान रखें अधिक जोश में आकर ऐसा time table बनाने से बचें जिसको आप follow ही ना कर पाएँ। इसलिए एक रीयलिस्टिक टाइम टेबल बनाना बहुत आवश्यक होता है।
  • पढ़ाई के दौरान खुद से नोट्स बनाते रहें।
  • पिछली पढ़ी हुयी टॉपिक्स ना भूले इसलिए समय- समय पर पीछे की पढ़ी हुयी चीजों को revise करते रहना बहुत आवश्यक होता है।
  • आप पढ़ाई के लिए कोचिंग का भी सहारा ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें आप कोचिंग से अधिक अपने आप पर भरोसा रखें। कोचिंग को केवल एक मार्गदर्शक के रूप में रखें। 
  • तब तक ना रुकें जब तक आपको मंज़िल ना मिल जाए।

NEET Exam के लिए बेस्ट books:

हम आपको नीचे कुछ बेस्ट बूक्स की लिस्ट दे रहें हैं जो आपको NEET के इग्ज़ैम में बहुत हेल्प करेंगी-

  • Physics by CP Singh
  • 40 days Physics by S.B Tripathi
  • Physical chemistry by O.P. Tondon
  • Concise Inorganic Chemistry by JD Lee
  • Biology vol.1 and vol.2 by Trueman
  • Objective biology by Dinesh
  • Objective botany by Ansari
  • GR Bathala publication for Biology

अंत में:-

हम आशा करते हैं की आपको हमारा लेख NEET क्या होता है-NEET की तैयारी कैसे करें? पसंद आया होगा।अगर आपको हमारा लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य share करें। 
 
आपको यदि हमारे लेख “नीट (NEEET) क्या है-नीट की तैयारी कैसे करें” के बारे में कोई सुझाव हो तो कृपया आप इसे हमको कॉमेंट के माध्यम से बताएँ।
 
 
 
 
 

Leave a Comment

Hindi gurukul