Fiverr क्या है।Fiverr से पैसे कैसे कमाएँ

दोस्तों आज के article में हम बात करने वाले हैं एक ऐसे website के बारे में जिसको Fiverr.com के नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसी website है जो लोगों को घर बैठे काम करने पर कमाई करवाती है। तो अगर आप के मन में भी ये ख़याल आता है की क्या आप भी कभी घर बैठे online कमाई कर सकते हैं ? तो हमारा जवाब है बिलकुल कर सकते हैं और इतना कर सकते हैं की जितना लोग regular 9 to 5 job में भी नहीं करते होंगे। हम आपको Fiverr क्या है ? fiverr से पैसे कैसे कमाएँ की पूरी जानकारी इस article में देने जा रहें हैं जिसे पढ़कर आपको कहीं और इसके बारे में सर्च नहीं करना पड़ेगा। तो आइए देखते हैं।

 
 
इस article को पूरा पढ़ने के बाद आपको ये पता चल जाएगा की कैसे बिना किसी website और blog या digital marketing के बिना ही आप Fiverr के मदद से काफ़ी पैसा online कमा सकते हैं वो भी घर बैठे।
 
 
 
Fiverr क्या है-Fiverr से पैसे कैसे कमाएँ-पूरी जानकारी।

 

 

Fiverr क्या है ? 

 
Fiverr की स्थापना सन 2010 में हुयी थी। यह एक ऑनलाइन pletaform है जो अपने users को Two side प्लेटफ़ोर्म की सुविधा देता है जिससे users विभिन्न प्रकार के डिजिटल सेवाओं को यहाँ पर ख़रीद और बेच सकता है।
 
 
freelancing के लिए यह website बहुत अच्छी मानी जाती है। इस वेब्सायट से आप राइटिंग, ग्राफ़िक डिज़ाइनिंग, translation, विडीओ एडिटिंग, और प्रोग्रैमिंग जैसी सेवाएँ ख़रीद सकते हैं। fiverr.com America के 100 मोस्ट पॉप्युलर साइट्स में आती है।
 
 
अगर आप को ऊपर दी गयी skills में से कोई भी स्किल आती है तो वो fiverr पर जाकर अपनी प्रोफ़ायल बना सकते हैं। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति को उस स्किल पर काम करवाना होगा तो वह साइट पर आएगा और उस काम को करने वालों की प्रोफ़ायल सर्च करेगा और अगर उसे आपकी प्रोफ़ायल पसंद आती है तो वह अपने काम को पूरा करवाने के लिए आपको पैसे देगा और आपसे एक निश्चित समय में काम कर के उसे देना होगा।
 
 
Fiverr पर काम करने का सबसे बड़ा फ़ायदा यह होता है की आपको कई देशों के लोगों के साथ काम करने का मौक़ा मिलता है और आपको मिलने वाली पेमेंट भी अलग – अलग देशों से आती है जो भारतीय मुद्रा में बदलने के बाद काफ़ी अधिक हो जाती है।
 
 
यहाँ पर हर क्षेत्र के लोगों को काम करने का मौक़ा मिलता हैं चाहे आप housewife हों या student या फिर कोई जॉब करने वाले कर्मचारी आप पार्ट टाइम यहाँ पर फ़्रीलैन्सर की तरह काम करके ऑनलाइन कमायी कर सकते हैं।
 

 

Fiverr कैसे काम करता है (how fiverr works?)।full guide:

 
 
Fiverr पर अगर पैसे कमाने के लिए आप पहली बार आएँ हैं तो ये बातें आपके काम आने वाली हैं। fiverr पर सेवाओं के लिए किए जाने वाले advertisement को gig बोला जाता है। fiverr एक ऐसे कम्पनी हैं जो टेम्परेरी वर्क position पद्धति पर काम करती है।
 
 
जब भी कोई यूज़र अपने gig को fiverr पर पब्लिश करता है तो वह वेब्सायट के  search लिस्ट में दिखने लगता है। जब कोई सम्भावित क्लाइयंट फ़्रीलैन्सर के प्रोफ़ायल को देखता है तो वहाँ से वह फ़्रीलैन्सर को सम्पर्क करके उसके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ले सकता है।
 
 
यह सब होने के बाद फ़्रीलैन्सर को एक निश्चित समय ( अपना gig पब्लिश करते समय, काम पूरा करने का जो भी समय दिया हो) में काम को पूरा करके देना होता है।
 
 
अगर किया हुआ काम क्लाइयंट को पसंद आता है तो वह काम के लिए पूरा पेमेंट कर देता है और उसमें से 20% commision fiverr ले लेता है और बाक़ी पैसों को clearance (यह 14 दिन का होता है जिसमें freelancer पैसे को निकाल नहीं सकता) में डाल देता है।
 
 
14 दिन के बाद वो पेमेंट फ़्रीलैन्सर के paypal अकाउंट या बैंक अकाउंट में जमा हो जाती है।
 

क्या आपने यह पढ़ा :-

 
 
 
 

 

Fiverr से पैसे कैसे कमाए- पूरी जानकारी :

fiverr से कमाई करने के लिए आपको पहले यहाँ पर अपना अकाउंट बना ना होगा इसके लिए आप अपनी Facebook id और gmail id का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
अकाउंट बनाने के बाद आपको अपनी प्रोफ़ायल बनाने का विकल्प मिलता है। अब प्रोफ़ायल में सबसे पहले आपको अपना gig ( आप कौन सी सर्विस दे रहें है) को add करना रहता है। हम आपको gig बनाने का कुछ idea नीचे दे रहें हैं आप उसको देख सकते हैं।
 
 
  • I can manage your blog SEO.
  • I can make your website.
  • I will promote your product on my page.
  • I can make great logo.
  • I am a content writer.
 

 

Fiverr पर अकाउंट कैसे बनाएँ :

Fiverr पर अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले google पर fiverr.com को search करें। अब साइट खुलने के बाद आप अपने Facebook id या जीमेल Id से भी sign up  कर सकते हैं।
 
ways to make money on_fiverr

 

 
 
sign up करने के बाद आप जिस field का काम करना जानते हैं उस field के बारे में आपको लिखना पड़ता है। इसके बाद आप अपने काम के हिसाब से अपना सर्विस चार्ज add कर सकते हैं जो की कम से कम 5$ होता है।
 
 
अब आपको बस क्लाइयंट से काम लेकर उसे पूरा करना होगा और जो भी आप उस से चार्ज करते हैं उसमें से  20% कमीशन fiverr को देकर बाक़ी अपने बैंक अकाउंट में ले सकते हैं।
 

Fiverr से पैसे कैसे कमाए। 7 तरीक़े :

 

1.Content writing: 

आप किसी दूसरे के website के लिए content या article लिखकर कमाई कर सकते हैं।
 

2.Logo designing: 

दूसरे website के Logo को बनाकर भी पैसे कमा सकते हैं।
 

3. Web designing :

अगर आपको कोडिंग और प्रोग्रैमिंग भाषाओं का ज्ञान है तो आप web डिज़ाइनिंग करके यहाँ पर अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
 

 4. photoshop : 

अगर आपको फ़ोटोशाप चलाना आता है तो आप फ़ोटो एडिटिंग करके भी कमाई कर सकते हैं।
 

5. Mobile applications developer:

आज के दौर में मोबाइल फोन के बढ़ते प्रयोग से मोबाइल apps की demand में तेज़ी आयी है अगर आप app डिवेलपर हैं तो इसमें भी कमाई कर सकते हैं।

6. translator: 

अगर आपको एक से अधिक भाषाओं का ज्ञान है तो आप translator का काम करके भी कमाई कर सकते हैं।
 

 7. lyricist: 

अगर आपको music से लगाव है और आप lyrics ( गानों को लिखना) लिख सकते हैं तो आप इस प्लेटफ़ोर्म से पैसे कमा सकते हैं।
 
 
 
आज के इस लेख में हमने आपको बताया Fiverr क्या है? Fiverr से पैसे कैसे कमाएँ पूरी जानकारी के बारे में अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इसे अपने फ़्रेंड्ज़ के साथ share करें। अगर आपको इस article से सम्बंधित कोई भी शिकायत हो तो उसे comment करके हमें ज़रूर बताएँ। हमारी पूरी कोशिश रहती है की आपको किसी भी टॉपिक के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाए जिस से आपको कहीं अन्य site पर ना जाने बड़े और आपको पूरी जानकारी भी मिल जाए। धन्यवाद!
 
 
 
 
 
 
 

 

1 thought on “Fiverr क्या है।Fiverr से पैसे कैसे कमाएँ”

Leave a Comment

Hindi gurukul