12th के बाद क्या करें।what to do after 12th

12वीं के बाद करियर विकल्प 

12th पास करने के बाद अधिकतर छात्रा डिसाइड नहीं कर पाते की उनके करियर के लिए बेस्ट ऑप्शन क्या है। अगर आप को भी १२ के बाद अपने आगे की पढ़ाई को लेकर कन्फ़्यूज़न है तो आज के इस लेख में हम उसे दूर कर देंगे आज के लेख 12th के बाद क्या करें? के माध्यम से हम आपको बताने जा रहें हैं उन सभी विकल्पों के बारे में जिन्हें आप 1२वीं के बाद चुन सकते हैं।तो आइए देखते हैं १२th पास करने के बाद वो कौन से करियर ऑप्शन हैं जो आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।

India me 12th pass ke baad kon sa career chune

 

 

12th science के बाद क्या करें?

अगर अपने 12th science से किया है तो आपके लिए करियर के कई सारे ऑप्शन हैं जो आगे हम आपको बताने जा रहें हैं तो आइए देखते हैं।

 

12th के बाद NEET पास कर MBBS बनें:

अगर आपने 12th, Biology subject से किया है और आपको डॉक्टर बनना है तो आपको NEET  पास करना पड़ेगा। इस टेस्ट को पास करके आप MBBS कर सकते हैं।

NEET क्या होता है ? NEET इग्ज़ैम की तैयारी कैसे करें के बारे में आप पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ प्राप्त कर सकते हैं।

 

12th के बाद Bsc करें:-

12th पास करने के बाद आपके लिए Bsc (Bachelor of Science) करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। किसी भी अच्छे कॉलेज से BSC करने के लिए 12th में आपके कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए।
 
 
कुछ colleges में BSC में admission के लिए आपको प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है वहीं बहुत से कोलेजों में आप direct admission भी ले सकते हैं।
 
 
BSC में हम अपनी रुचि के अनुरूप विषय और course का चुनाव कर सकते है इनमे से कुछ के बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहें हैं।
 
 
 
  • BSC कम्प्यूटर साइयन्स 
  • BSC मैथेमैटिक्स 
  • BSC केमिस्ट्री 

12th पास करने के बाद Airforce join करें:-

१२ वीं पास करने के बाद indian air force join करके आप देश सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। Indian air फ़ोर्स को IAF भी कहा जाता है। 
 
 
यह देश की अंत्यंत प्रतिष्ठित व आकर्षक जाब्ज़ में से एक है। indian air force की परीक्षा दो भागों में बाटी गयी है जिसको ग्रूप X और ग्रूप Y के नाम से जाना जाता है।
 
 
इन परीक्षाओं को देने के लिए आपको  १२वीं में फ़िज़िक्स, maths और इंग्लिश के साथ कम से कम 50 % अंकों के साथ पास होना होता है।
 
 
Air force की परीक्षाओं की तैयारी से पहले आप अंग्रेज़ी विषय पर अच्छी तरह से तैयारी कर लें क्यूँकि इन परीक्षाओं में इस विषय पर काफ़ी ध्यान दिया जाता है।
 

यह भी पढ़ें-

 
 
 

12th पास करके B.Tech करें:-

यदि आपका सपना एक Engineer बनना है तो आप 12th साइयन्स के बाद  B. Tech (Bachelor of Technology) में अड्मिशन ले सकते हैं।
 
B. tech में प्रवेश के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रवेश परीक्षाएँ होती हैं जिन्हें पास करने के बाद आप किसी अच्छे government कॉलेज से अपना B.tech पूरा कर सकते है।
 
B.tech में आप अपनी रुचि के मुताबिक़ civil engineering, mechanical engineering या software engineering कर सकते हैं।
 
 
 

12th के बाद NDA करें:-

NDA जिसका फूल फ़ॉर्म National Defence Academy होता है। यह परीक्षा UPSC (Union Public Service Commission)  द्वारा आयोजित करवायी जाती है। 
NDA के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इसकी सरकारी वेब्सायट National Defence Academy and Naval Academy पर विज़िट कर सकते हैं।
इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को भारतीय थल सेना, वायुसेना और नौसेना में शामिल होने का मौक़ा मिलता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा है जो साल में दो बार आयोजित करवाई जाती है।
 
 

12th कॉमर्स के बाद करियर विकल्प:-

कॉमर्स के स्टूडेंट्स 12th के बाद बैंकिंग, फ़ाइनैन्स और अकाउंटिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं, तो आइए जानते हैं कि 12th कामर्स के बाद छात्रों को कौन- कौन से करियर विकल्प उपलब्ध हैं।
 

12th के बाद BBA करें:-

BBA जिसका फूल फ़ॉर्म Bachelor of Business Administration होता है। यदि आपने १२वीं कॉमर्स से किया हुआ है तो यह कोर्स आपके लिए काफ़ी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
अगर देखा जाए तो BBA करने का फ़ायदा आपको पूरी तरह तभी मिल पाता है जब आप इसकी मास्टर डिग्री MBA ( Master of Business Administration) करते हैं।
MBA प्रफ़ेशनल का कार्य किसी भी company के मैनज्मेंट को सम्भालने का होता है। अगर आपने MBA किया है तो आपको company के सबसे बड़े पद CEO के पद पर कार्य करने का भी मौक़ा दिया जा सकता है।
 

12th के बाद B.com:-

12th कामर्स के बाद आप B.Com (Bachelor of Commerce) में भी डिग्री ले सकते हैं। इस कोर्स में आपको अकाउंट्स और व्यापार प्रबंधन जैसे विषयों की जानकारी दी जाती है।
यह कोर्स 3 सालों का होता है और आपको इसमें काफ़ी कुछ सीखने को मिलता है। इस डिग्री के साथ में आप अगर कोई और additional स्किल सीखते हैं तो यह आपके लिए और भी बेहतर हो जाती है।
 

12th के बाद CA:-

१२वीं के बाद यदि आप Chartered Accounted या C.A बनना चाहते हैं तो यह कोर्स आपके लिए काफ़ी बेहतर साबित हो सकता है।
CA की परीक्षा पास करने के लिए आपको फ़ाउंडेशन कोर्स करने की आवश्यकता पड़ती है। CA फ़ाउंडेशन में रेजिस्ट्रेशन करवाने के बाद यह 3 सालों तक मान्य रहता है।
अगर आप इसे तीन सालों में पास नहीं कर पाते तो आपको फिर से इसे renew करवाना पड़ता है। इसमें मुख्य रूप से तीन चरण की परीक्षाएँ होती हैं, तीसरा चरण ट्रेनिंग के लिए होता है।
 

12th के बाद BMS करें:-

यह ३ साल का कोर्स है जो कामर्स के छात्रों के लिए काफ़ी बेहतर साबित हो सकता है। Bachelor of Management Studies यानी BMS करने के बाद कैंडिडेट्स को काफ़ी अच्छी companies से जॉब के ऑफ़र आते हैं।
 
 

12th Arts के बाद क्या करें:-

१२वीं आर्ट्स से पास करने के बाद स्टूडेंट्स के पास कई सटे करियर ऑप्शन होते हैं। हम आगे आपको इन सारे ऑप्शन के बारे में बताने जा रहें हैं तो आइए जानते हैं कि १२वीं आर्ट्स के बाद कौन से विकल्प आपके लिए उपलब्ध हैं।
 
 
 

12th के बाद mass कम्यूनिकेशन :-

यदि आपकी रुचि पत्रकारिता के क्षेत्र में है और आप इसमें अपना भविष्य बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी अच्छे कॉलेज से mass communication का कोर्स कर सकते हैं।
 
 
इस कोर्स को करने के बाद आप इलेक्ट्रॉनिक्स या प्रिंट मीडिया में अपना करियर बना सकते हैं।
 

12th के बाद Interior डिज़ाइनर का कोर्स करें:-

१२वीं के बाद आप interior desigining, फ़र्निचर डिज़ाइनिंग, सिरेमिक ग्लास desigining सहित अन्य ऐसे पाठ्यक्रमों में बैचलर की डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।
डिज़ाइनिंग के कोर्स में जाने से पहले आपको अपने अंदर की रचनात्मकता पर ध्यान देना होगा क्यूँकि इस फ़ील्ड में रचनात्मक लोग बहुत अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं।
आप इसमें masters भी कर सकते हैं। इसके साथ- साथ इसके लिए कई तरह के डिप्लोमा कोर्सेज़ भी उपलब्ध होते हैं जिसको आप कर सकते हैं।
 
 

12th के बाद ग्राफ़िक डिज़ाइनर बने:-

यदि आपके अंदर क्रीएटिविटी है और आप ग्राफ़िक्स में रुचि रखते हैं और नयें- नए तरह के ग्राफ़िक्स बनाने में सक्षम हैं तो यह कोर्स बिलकुल आप के लिए है।
आज के दौर में  magazine, न्यूज़ पेपर, advertising एजेन्सी, फ़िल्म, विज्ञापन आदि में ग्राफ़िक डिज़ाइनर्ज़ की काफ़ी माँग है। ग्राफ़िक डिज़ाइनर बनकर आप ऐनिमेशन मूवीज़ के लिए ऐनिमेशन भी बना सकते हैं।
 
इस फ़ील्ड में आने के लिए आपको BFA (बैचलर ओफ़ फ़ाइन आर्ट्स) करना पड़ता है जो चार साल का कोर्स है। इसके बाद आप इसकी मास्टर डिग्री MFA (मास्टर ओफ़ फ़ाइन आर्ट्स ) भी कर सकते है।
 
ग्राफ़िक डिज़ाइनर कैसे बने के बारे में यहाँ पर आपको विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।
 
 

12th के बाद फ़ोरेन लैंग्विज कोर्स करें:-

आज अधिकतर यूनवर्सटीज़ में विदेशी भाषा पर आधारित कोर्स और डिग्री करवाए जाते हैं। यदि आप अपने इंट्रेस्ट के किसी भी फ़ॉरेन लैंग्विज की पढ़ाई करें तो बहुत जल्द आप उसमें एक्स्पर्ट बन सकते हैं।
 
 
फ़ॉरेन लैंग्विज की जानकारी रखने वाले कैंडिडेट्स को बड़ी- बड़ी companies अपने पास translator के पद पर रखती हैं और इन्हें काफ़ी अच्छा सैलरी पैकिज मी दिया जाता है।
 
 

 

अंत में:-

हम आशा करते हैं की आपको हमारा लेख 12th ke bad kya kare पसंद आया होगा। इस लेख में हमने 12th science ke bad kya kare, 12th arts ke bad kya kare और 12th commerce के बाद क्या करें के बारे में आपको विस्तृत जानकारी दी है।
अगर आपके पास लेख से सम्बंधित किसी भी प्रकार का सुझाव हो तो कृपया हमें comment के माध्यम से बताएँ।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने मित्रों और सम्बन्धियों के साथ ज़रूर share करें। धन्यवाद 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Leave a Comment

Hindi gurukul